विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2016

ये हैं IT क्षेत्र में सबसे अधिक नौकरियां देने वाली कंपनियां

Also Read in
ये हैं IT क्षेत्र में सबसे अधिक नौकरियां देने वाली कंपनियां
नयी दिल्ली: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रतिनिधि संस्था नासकॉम ने कहा कि इस क्षेत्र में नौकरी देने वाली शीर्ष कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) है।

नासकॉम ने एक बयान में बताया कि मुंबई की इस कंपनी के बाद इंफोसिस, कॉग्निीजैंट, विप्रो और कैपजेमिनी का स्थान आता है।

हालांकि कॉग्निीजैंट अमेरिका आधारित कंपनी है फिर भी इसके सबसे ज्यादा कर्मचारी भारत में हैं और इसके अलावा चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद इसके अपने विकास केंद्र भी हैं।

जून 2016 के अंत तक टीसीएस के कर्मचारियों की कुल संख्या 3.62 लाख थी जबकि इंफोसिस के कर्मचारियों की संख्या 1.97 लाख और विप्रो की 1.73 लाख रही।

अन्य शीर्ष दस कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीस, टेक महिंद्रा, जेनपैक्ट, इंटेलेंट ग्लोबल सर्विसेज और एजिस हैं।

नासकॉम के आंकड़ों के अनुसार इस क्षेत्र देश में कुल 37 लाख लोग कार्यरत हैं जिनमें से करीब 13 लाख महिलाएं हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TCS, Top IT Employer, Infosys, Cognizant, Wipro, नासकॉम, टीसीएस, कॉग्निीजैंट, इंफोसिस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com