तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री KA Sengottaiyan ने कहा कि मौजूदा स्थिति में स्कूलों को फिर से खोलने की संभावना नहीं है. मंत्री ने यह भी कहा है कि COVID-19 के संक्रमण में कमी आने के बाद स्कूलों को पब्लिक की राय के अनुसार बाद में खोला जाएगा. मंत्री ने कहा, "मौजूदा हालातों में स्कूलों को फिर से खोलने की कोई उम्मीद नहीं है. कोरोना का इंफेक्शन जब कम हो जाएगा तब पब्लिक की राय जानने के बाद स्कूल खोले जाएंगे."
தற்போது இருக்கின்ற சூழ்நிலையில் பள்ளிகள் திறப்பதற்கு வாய்ப்புகள் இல்லை.
— K.A Sengottaiyan (@KASengottaiyan) August 6, 2020
கொரோனா தொற்றானது படிப்படியாக குறைந்ததும் மக்களின் கருத்துகளுக்கேற்ப சூழ்நிலையை பொறுத்து பின்னர் பள்ளிகள் திறக்கப்படும்.#TNGovt #TNEducationhttps://t.co/kcC4Gv4A6Q
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गृह मंत्रालय ने हाल ही में अनलॉक 3 के लिए गाइडलाइन्स जारी कीं. अनलॉक 3 की गाइडलाइन्स (Unlock 3 Guidelines) के तहत स्कूल, कॉलेज और सभी कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे. दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि शैक्षणिक संस्थानों को न खोलने का निर्णय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ व्यापक परामर्श के बाद लिया गया है.
MHA की अनलॉक 3 (Unlock 3) की गाइडलाइन्स में कहा गया, "राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ व्यापक परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त, 2020 तक बंद रहेंगे."
बता दें कि कोरोनावायरस महामारी के चलते देशभर के सभी स्कूल और कॉलेज मार्च के महीने से ही बंद हैं. कोरोनावायरस की वजह से बच्चे घरों में रहने पर मजबूर हैं. ऐसे में पढ़ाई के नुकसान को कम करने के लिए सभी स्टूडेंट्स को ऑनलाइन ही पढ़ाया जा रहा है. कई अहम परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही आयोजित कराई जा रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं