विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2021

इस राज्य सरकार की बड़ी घोषणा, 9वीं, 10वीं और 11वीं के छात्रों को बिना परीक्षा दिए किया जाएगा पास

तमिलनाडु में कक्षा 9वीं, 10वीं, और 11वीं के छात्रों को बिना किसी परीक्षा दिए ही अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा.

इस राज्य सरकार की बड़ी घोषणा, 9वीं, 10वीं और 11वीं के छात्रों को बिना परीक्षा दिए किया जाएगा पास
तमिलनाडु में कक्षा 9वीं, 10वीं, और 11वीं के छात्रों को बिना परीक्षा के पास किया जाएगा.
नई दिल्ली:

तमिलनाडु सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है. राज्य सरकार ने COVID-19 महामारी के मद्देनजर कक्षा 9वीं, 10वीं, और 11वीं के छात्रों को बिना किसी परीक्षा दिए ही अगली क्लास में प्रमोट करने का फैसला किया है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी ने आज इस बारे में घोषणा की है. 

12वीं कक्षा की परीक्षा कब होंगी?
राज्य में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए सरकारी परीक्षा निदेशालय द्वारा टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है. परीक्षा 3 मई से 21 मई के बीच आयोजित की जाएंगी.

तमिलनाडु के स्कूलों को 19 जनवरी से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए फिर से खोला दिया गया. तमिलनाडु सरकार ने उन छात्रों के लिए छात्रावास और आवासीय सुविधाओं की अनुमति दी, जिन्हें एसएसएलसी (कक्षा 10) और प्लस टू (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं में उपस्थित होना है. 

कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 3 मई से भाषा के पेपर के साथ शुरू होंगी और 21 मई को केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी और ज्योग्राफी के पेपर के साथ समाप्त होंगी. परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी. तमिलनाडु कक्षा 12वीं की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक आयोजित की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Nadu Schools
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com