Steve Jobs 5 success mantra: एप्पल कंपनी के संस्थापक रहे स्टीव जॉब्स किसी परिचय के मोहताज नहीं है. उनका जीवन आज भी लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा का विषय है. उनकी तरह सफल होना भला किसकी चाहत नहीं होगी. लेकिन स्टीव जॉब्स जैसा बनने का ख्वाब देखने से पहले उनकी कही कुछ बातों पर अमल करना चाहिए.
Steve Jobs के 5 सक्सेस मंत्र
अपने काम से प्यार करें
स्टीव जॉबस का मानना था कि केवल वही लोग बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं जो अपने काम के प्रति जुनूनी हों. जो दिन-रात काम करने और सफल होने के बारे में ही सोचते हों.
कैसे मिलती है विदेश में नौकरी, क्या घर बैठे कर सकते हैं एप्लाई
अलग सोचें
स्टीव जॉब्स का कहना था कि Think Different की सोच को अपना लिया तो जीवन में बहुत आगे बढ़ सकते हैं. इस सोच के साथ ऐसे उत्पाद बनाए जा सकते हैं, जो दुनिया बदल देंगे. उन्होंने भी ऐसा ही किया था.
सरलता पर ध्यान दें
Apple के उत्पादों की सफलता का एक बड़ा कारण उनका सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल डिजाइन है. जॉब्स भी इसी सरलता को अपनाने पर जोर दिया करते थे.
असफलता से डरे नहीं
स्टीव जॉब्स का जीवन कई उतार-चढ़ावों से युक्त रहा. उन्हें भी असफलताएं मिलीं पर वे इनसे कभी डरे नहीं. उन्होंने कभी हार नहीं मानी.
बैंक में कैसे मिलती है नौकरी, क्या करनी होती है पढ़ाई, कौन सा एग्जाम पास करना होता है
लगातार सीखते रहें
स्टीव जॉब्स का कहना था कि जीवन में तभी आगे बढ़ सकते हैं जब लगातार सीखने का जुनून हो. उन्होंने नई तकनीकों और विचारों को अपनाने में कभी हिचकिचाहट नहीं दिखाई।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं