विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2018

SSC IMD Scientific Assistant 2017 का रिजल्‍ट हुआ जारी, जानें कैसे करें चेक

SSC आईएमडी वैज्ञानिक सहायक भर्ती परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर देखे जा सकते हैं. कुल 4,75,093 उम्मीदवारों ने एसएससी आईएमडी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 1,61,196 उम्मीदवार वास्तव में कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा में उपस्थित हुए थे.

Also Read in
SSC IMD Scientific Assistant 2017 का रिजल्‍ट हुआ जारी, जानें कैसे करें चेक
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आईएमडी परीक्षा, 2017 में वैज्ञानिक सहायक पद के रिजल्‍ट और अंक प्रकाशित किए हैं. SSC आईएमडी वैज्ञानिक सहायक भर्ती परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर देखे जा सकते हैं. कुल 4,75,093 उम्मीदवारों ने एसएससी आईएमडी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 1,61,196 उम्मीदवार वास्तव में कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा में उपस्थित हुए थे. यह एसएससी आईएमडी परीक्षा 20 नवंबर, 2017 से 27 नवंबर, 2017 तक देश भर में ग्रुप बी गैर राजपत्रित, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) में गैर-मंत्री पद के वैज्ञानिक सहायक के लिए आयोजित की गई थी.

SSC के अनुसार, 1,61,183 उम्मीदवारों की लिस्‍ट भारतीय भारत मौसम विभाग को भेज दी गई है ताकि दस्तावेजों का सत्यापन किया जा सके और खाली पड़े पदों की संख्या को ध्यान में रखते हुए सफल उम्मीदवारों के अंतिम परिणाम की प्रक्रिया शुरू हो सके.
 
बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों से 'परीक्षा पर चर्चा' करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

SSC ने इससे पहले कुल 1102 पदों के लिए अधिसूचना जारी की थी.

ऐसे चेक करें अपना SSC IMD का रिजल्‍ट:
Step One: सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.
Step Two: होमपेज पर दिए रिजल्‍ट लिंक पर क्लिक करें.
Step Three: अब अगले पेज पर Others link ऑप्‍शन पर क्लिक करें.
Step Four: इसके बाद "SCORES OF CANDIDATES IN COMPUTER BASED WRITTEN EXAMINATION OF SCIENTIFIC ASSISTANT IN INDIA METEOROLOGICAL DEPARTMENT EXAMINATION 2017" के पास दिए लिंक पर क्लिक करें.
Step Five: अब इसपर क्लिक करके लॉगइन करें और अपना रिजल्‍ट चेक करें.
 
वैलेंटाइन्स डे को लेकर लखनऊ यूनिवर्सिटी ने जारी किया अनोखा फरमान, छात्रों में गुस्सा
 
SSC IMD वैज्ञानिक सहायक अधिसूचना के जरिए ऐसे उम्‍मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनके पास एक मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय या इसके समकक्ष से विज्ञान में बैचलर डिग्री/कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी/कंप्यूटर अनुप्रयोगों या इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हुआ हो.
 
करियर की और खबरों के लिए क्लिक करें
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SSC IMD, SSC IMD Results, SSC IMD Results 2017, SSC IMD 2017 Results, SSC IMD Scientific Assistant Result, SSC IMD Scientific Assistant Result 2017, Ssc.nic.in
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com