विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2017

सिक्किम में जल्द शुरू होगा पहला सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज

चामलिंग ने कहा कि सरकार राज्य में शिक्षा के प्राथमिक स्तर में बड़ा बदलाव लाने के प्रयास कर रही है. इसके लिए उन्होंने शिक्षकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों से छात्रों को आधुनिक प्रतिस्पर्धा और शिक्षा प्रणाली की मांग के हिसाब से तैयार करने का अनुरोध किया.

सिक्किम में जल्द शुरू होगा पहला सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज
  • मुख्यमंत्री ने चिसोपानी में सरकारी इंजिनियरिंग कॉलेज की आधारशिला रखी.
  • चिसोपानी स्थित सीसीसीटी के दक्षिण सिक्किम परिसर में की जा रही है.
  • खामदोंग में एक गर्ल्स कॉलेज शुरू करने की भी घोषणा.
सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने चिसोपानी में राज्य के पहले सरकारी इंजिनियरिंग कॉलेज की आधारशिला रखते हुए कहा कि सरकार ने हमेशा से शिक्षा के महत्व पर जोर दिया है. सिक्किम इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस एंड टेक्नालॉजी (एसआईएसटी) की स्थापना चिसोपानी स्थित सीसीसीटी के दक्षिण सिक्किम परिसर में की जा रही है. चामलिंग ने कहा कि सरकार राज्य में शिक्षा के प्राथमिक स्तर में बड़ा बदलाव लाने के प्रयास कर रही है. इसके लिए उन्होंने शिक्षकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों से छात्रों को आधुनिक प्रतिस्पर्धा और शिक्षा प्रणाली की मांग के हिसाब से तैयार करने का अनुरोध किया.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नये शैक्षणिक संस्थान की शुरूआत से युवाओं और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार अवसर खुलेंगे.

उन्होंने देनतम में एक व्यावसायिक कॉलेज, मंगशीला में एक आर्ट्स कॉलेज और खामदोंग में एक गर्ल्स कॉलेज शुरू करने की भी घोषणा की.

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रधान सचिव जी पी उपाध्याय ने कहा कि एसआईएसटी का निर्माण 18.2 करोड़ रूपये की लागत से किया जा रहा है. इसकी संबद्धता सिक्किम स्टेट यूनिवसर्टिी से होगी और यह राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के सहयोग से संचालित होगा. यह संस्थान सिविल इंजिनियरिंग और कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रमों की पेशकश करेगा और इनमें हर साल 60 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sikkim Chief Minister, Sikkim Chief Minister Pawan Chamling, Government Engineering College At Chisopani, Engineering College
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com