विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2020

Schools Reopen:महाराष्ट्र में 9वीं से 12वीं तक 23 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, ऐसे लगेगी क्लास

मुख्यमंत्री ने कहा, "दीवाली के बाद हमें अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है. स्कूलों में क्वारंटाइन सेंटर बंद नहीं हो सकते. स्थानीय प्रशासन कक्षाओं के लिए ऑप्शनल स्थानों के संबंध में निर्णय ले सकता है. स्कूलों का स्वच्छता, शिक्षकों के लिए कोरोनोवायरस परीक्षण और अन्य सावधानियां बहुत जरूरी हैं.

Schools Reopen:महाराष्ट्र में 9वीं से 12वीं तक 23 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, ऐसे लगेगी क्लास
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई:

महाराष्ट्र के स्कूलों के कक्षा 9 से 12 के बच्चे 23 नवंबर से फिर से खुलेंगे, स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी. गायकवाड़ ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा आयोजित एक वीडियो सम्मेलन में यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि कक्षा 9 से 12 तक सभी कोविड -19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ दिवाली के बाद फिर से खोलना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा, "दीवाली के बाद हमें अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है. स्कूलों में क्वारंटाइन सेंटर बंद नहीं हो सकते. स्थानीय प्रशासन कक्षाओं के लिए ऑप्शनल स्थानों के संबंध में निर्णय ले सकता है. स्कूलों का स्वच्छता, शिक्षकों के लिए कोरोनोवायरस परीक्षण और अन्य सावधानियां बहुत जरूरी हैं.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो छात्र बीमार हैं या जिनके घर में बीमार परिवार के सदस्य हैं उन्हें स्कूलों में नहीं भेजा जाना चाहिए. वहीं गायकवाड़ ने कहा कि सभी शिक्षक 17 से 22 नवंबर के बीच RT-PCR कोरोनावायरस टेस्ट होगा. वहीं फिर से स्कूल खुल जाने के बाद छात्रों की थर्मल चेकिंग होगी.

बता दें, हर डेस्क पर केवल एक छात्र को बैठाया जाएगा. इसके अलावा, कक्षाएं ऑप्शनल दिनों पर आयोजित की जाएंगी और साइंस, मैथ और अंग्रेजी पढ़ाई होगी जबकि अन्य विषयों को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Schools To Reopen, Maharashtra, Classes 9 To 12, 23 November
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com