PM Internship Scheme 2025 Registration: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए अब तक अप्लाई नहीं कर सके स्टूडेंट के लिए एक अच्छी खबर है. कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 (PM Internship Scheme 2025) के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है. इच्छुक और योग्य स्टूडेंट अब 15 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के तहत स्टूडेंट को 5,000 रुपये मंथली स्टाइपेंड मिलेगा. एकमुश्त 6,000 रुपये का भुगतान के साथ उन्हें देश की बड़ी और जानी-मानी कंपनियों में काम करने का अनुभव प्राप्त होगा. यह इंटर्नशिप एक साल की होगी.
PM Internship Scheme 2025 Registration: डायरेक्ट लिंक
IIT दिल्ली पीएचडी स्कॉलर का "35,000 रुपये महीना" स्टाइपेंड, कम वेतन पर छिड़ी बहस, वायरल हुई पोस्ट
पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 के लिए कैसे अप्लाई करें | How to register for PM Internship Scheme 2025
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें.
आपको नए पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा.
पंजीकरण विवरण भरें और सबमिट पर क्लिक करें.
उम्मीदवारों द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर पोर्टल पर एक रिज्यूमे बनाया जाएगा.
वरीयताओं के आधार पर 5 इंटर्नशिप अवसरों- स्थान, क्षेत्र, कार्यात्मक भूमिका और योग्यता के लिए आवेदन करें.
अंत में सबमिट किए गए फॉर्म को सहेज कर रखें.
-
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
PM Internship Scheme 2025: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक या डिप्लोमा कोर्स उत्तीर्ण
नॉन-प्रीमियर संस्थानों से फ्रेस ग्रेजुएट
आईटीआई: मैट्रिकुलेशन के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई
डिप्लोमा: इंटरमीडिएट के साथ एआईसीटीई-मान्यता प्राप्त डिप्लोमा
डिग्री: यूजीसी/एआईसीटीई-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर की डिग्री
PM Internship Scheme 2025: आयु सीमा
पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए. ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट है.
PM Internship Scheme 2025: 12 महीने की इंटर्नशिप
पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत युवाओं को देश के टॉप 500 कंपनियों में 12 महीने की इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा. इस पायलट योजना का लक्ष्य 1.25 लाख युवाओं को लाभ पहुंचाना है. पीएम इंटर्नशिप योजना का पांच साल का महत्वाकांक्षी लक्ष्य एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप देना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं