महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा है कि राज्य सरकार ने नागपुर में विधि विश्वविद्यालय बनाने की 750 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री ने नागपुर में कहा, नागपुर में महाराष्ट्र विधि विश्वविद्यालय के लिए 750 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दे दी गयी है. इसके प्रथम चरण का काम जल्दी ही शुरू होगा. प्रथम चरण में दो सौ करोड़ रुपये का खर्च आएगा.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इसके अलावा केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ एक फ्लाई ओवर की आधारशिला भी रखी. यह फ्लाईओवर में राष्ट्रीय राजमार्ग 47 के नागपुर-हैदराबाद खंड पर उज्जवल नगर से मनीष नगर को जोड़कर एक रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जाएगा, जिसकी लागत 130 करोड़ रुपए होगी.
इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण पेय जल कार्यक्रम के अंतर्गत 10 गांवों के लिए नागपुर पेरी शहरी पानी की आपूर्ति योजना का भी उद्घाटन किया गया. इस पेय जल योजना की लागत 232.75 करोड़ रुपये होगी, जिससे करीब 3.5 लाख लोगों को लाभ होने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने पेय योजना के दो वर्ष पूरे होने पर खुशी भी जाहिर की.
मनीष नगर फ्लाईओवर पर काम कर रही टीम को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि वह कई वर्षों से इस परियोजना से जूझ रहे थे.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि सरकार कार्गो हब सुविधाओं के साथ नागपुर हवाईअड्डे को एक विश्व स्तरीय एयरपोर्ट बनाने की दिशा में काम कर रही है.

करियर की और खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Law University, Devendra Fadnavis