विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2017

AIIMS जांच समिति ने कहा, MBBS प्रवेश परीक्षा में लीक नहीं हुआ प्रश्नपत्र, रिजल्ट आज ही आएगा

AIIMS Result 2017: एम्स में एमबीबीएस की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र की तस्वीर बाहर आने के मामले में जांच के लिए गठित समिति ने कहा है कि प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ था, बल्कि एक केंद्र में कुछ अभ्यर्थी कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से नकल में संलिप्त जरूर थे. एम्स के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार परीक्षा परिणाम में कोई देरी नहीं होगी और आज रात तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा.

Also Read in
AIIMS जांच समिति ने कहा, MBBS प्रवेश परीक्षा में लीक नहीं हुआ प्रश्नपत्र, रिजल्ट आज ही आएगा
AIIMS जांच समिति ने कहा, MBBS प्रवेश परीक्षा में लीक नहीं हुआ प्रश्नपत्र
AIIMS Result 2017: एम्स में एमबीबीएस की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र की तस्वीर बाहर आने के मामले में जांच के लिए गठित समिति ने कहा है कि प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ था, बल्कि एक केंद्र में कुछ अभ्यर्थी कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से नकल में संलिप्त जरूर थे. एम्स के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार परीक्षा परिणाम में कोई देरी नहीं होगी और आज रात तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा.

एम्स की समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उत्तर प्रदेश के एक परीक्षा केंद्र में अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके कुछ अभ्यर्थी नकल में शामिल थे और इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी गयी है.

सूत्रों ने कहा कि एम्स ने अपनी आंतरिक प्रणाली से अभ्यथर्यिों और केंद्र की पहचान कर ली है.

एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 28 मई को देश के अनेक केंद्रों पर परीक्षा हुई थी और इसमें करीब 2.8 लाख छात्रों ने भाग लिया था.

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर और छह अन्य एम्स की वेबसाइटों पर भी उपलब्ध होगा.

मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले को उजागर करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले आनंद राय ने 31 मई को आरोप लगाया था कि इस साल की एम्स की एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हो गये थे. इसके बाद संस्थान ने इस मुद्दे में जांच के लिए समिति का गठन किया था.

राय ने ट्वीट करके प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्रों की तस्वीर डाली थी.

उन्होंने एक सूत्र से प्रश्नपत्र की स्नैपशॉट मिलने का दावा किया था जिसने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के दौरान लखनऊ के एक कॉलेज से ये लीक हो गये थे.

राय ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया था और मामले में सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी.


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AIIMS MBBS Entrance Test, AIIMS MBBS, AIIMS Result, Aiims Question Paper Leak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com