NEET UG Round 2 Registration 2023: नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज बंद कर दी जाएगी. मेडिकल काउंसलिंग कमिटि (MCC) नीट यूजी 2023 रजिस्ट्रेशन को आज, 14 अगस्त को बंद कर देगा. उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से दूसरे राउंड रजिस्ट्रेशन के लिए आज दोपहर 12 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं. जिन उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है वे आज रात 8 बजे तक शुल्क का भुगतान कर सकेंगे.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
NEET UG Counselling 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
दूसरे राउंड रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीखः 14 अगस्त दोपहर 12 बजे तक
शुल्क भुगतान करने की अंतिम तारीखः 14 अगस्त रात 8 बजे तक
च्वाइस फाइलिंग और लॉकिंग
एमसीसी द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक उम्मीदवार 15 अगस्त को रात 11:55 बजे तक च्वाइस भर सकते हैं और वरीयता के हिसाब से अपनी प्राथमिकताएं लॉक कर सकते हैं. एमसीसी 16 से 17 अगस्त तक सीट आवंटन प्रक्रिया और राउंड 2 आवंटन आयोजित करेगा. वहीं इसके नतीजे 18 अगस्त 2023 को घोषित किए जाएंगे.
रजिस्ट्रेशन शुल्क
जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन शुल्क के तौर पर 1000 रुपये जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये देना होगा.
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 रजिस्ट्रेशन कैसे करें | How to apply NEET UG Counselling 2 Registration 2023?
एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
यूजी मेडिकल टैब के तहत 'नीट यूजी काउंसलिंग 2023 पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें.
निर्देशानुसार आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर वांछित कॉलेजों और पाठ्यक्रमों का चयन करें.
पंजीकरण पोर्टल में दिए गए विवरण सत्यापित करें.
अंतिम सबमिशन के बाद पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और सहेजें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं