NEET UG Counselling 2021: मेडिकल काउंसलिंग कमिटि (MCC) ने कहा कि नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG Counselling 2021) का रिवाइज्ड शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा इसलिए उम्मीदवार रिवाइज्ड शेड्यूल और लेटेस्ट जानकारी के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in देखते रहें. नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग 2021 (NEET UG Counselling 2021) लिए संशोधित सीट आवंटन के रिजल्ट की घोषणा एमसीसी ने कल की थी. जिन उम्मीदवारों ने राउंड 1 नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण किया है और एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में एडमिशन चाहते हैं, वे एमसीसी की वेबसाइट से आवंटन रिजल्ट देख सकते हैं. सीट आवंटन के रिजल्ट के साथ ही उम्मीदवार नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन का लेटर भी वेबसाइट mcc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
मेडिकल काउंसलिंग कमिटि (MCC) ने NEET UG काउंसलिंग आवंटन रिजल्ट की घोषणा पहले ही की थी, लेकिन IMS और BHU में BDS (डेंटल) सीटों की संख्या में त्रुटि का हवाला देते हुए उसे वापस ले लिया था. इसके बारे में एमसीसी ने कहा कि जो रिजल्ट 2 फरवरी 2022 को दोपहर 3 बजे अपलोड किया गया था, उसे अमान्य माना जाए.
NEET UG काउंसलिंग राउंड 1 के रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार 3 फरवरी से 7 फरवरी के बीच आवंटित कॉलेजों में प्रवेश के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं. NEET UG राउंड 1 मेरिट लिस्ट राउंड 1 रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर तैयार किया गया है.
नीट यूजी काउंसलिंग 2021 (NEET UG Counselling 2021) को ऐसे करें चेक
1. मेडिकल काउंसिलिंग कमिटी की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
2. इसके बाद नीट यूजी टैब पर क्लिक करें.
3. न्यूज एंड इवेंट सेक्शन पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
4. अंत में नीट यूजी राउंड 1 का रिजल्ट चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस साल एमसीसी ऑल इंडिया कोटा सीट के साथ सेंट्रल और डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए नीट यूजी काउंसलिंग चार राउंड में आयोजित कर रहा है. मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ऑल इंडिया कोटा सीट (एआईक्यू) के तहत एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग सीटों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग आयोजित करता है.
ये भी पढ़ें ः NEET UG Counseling 2021: नीट यूजी के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानकारी यहां से लें
UP NEET UG Counselling 2021: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन करते समय रखें इन बातों का ध्यान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं