NEET UG Counseling 2021: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट (NEET UG) काउंसलिंग 2021 के लिए राउंड 2 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार मेडिकल काउंसिलिंग कमिटी (MCC) की वेबसाइट https://mcc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर कर जमा करें. मेडिकल काउंसिलिंग कमिटी नीट काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट विंडो 21 फरवरी तक उपलब्ध होगी. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान डॉक्यूमेंट्स (Documents) की आवश्यकता होगी, इसलिए इसकी तैयारी पहले ही कर लें. इस अवधि के दौरान रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार 17 फरवरी से 21 फरवरी 2022 के बीच अपनी पसंद को भर सकते हैं और लॉक कर सकते हैं. राउंड 2 नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG Counseling 2021) का परिणाम 26 फरवरी 2022 को घोषित किया जाएगा.
नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन (NEET UG Counseling 2021 Registration)
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://mcc.nic.in पर जाएं.
2. फिर यूजी काउंसलिंग टैब पर क्किक करें.
3. इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं.
4. मांगी गई जरूरी जानकारियां दर्ज करें.
5. इसके बाद लॉगइन कर आवेदन फॉर्म भर लें.
6. डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन के लिए शुल्क का भुगतान करने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
7. अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालें.
ये दस्तावेज तैयार रखें (Keep these documents ready)
1. नीट एडमिट कार्ड
2. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
3. नीट मार्कशीट
4.10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
5.12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
5.आईडी प्रूफ (आधार कार्ड या पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)
6.आठ पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ
7.प्रोविजनल एलॉटमेंट लेटर
8.कास्ट सर्टिफिकेट (एप्लीकेबल होने पर)
9. दिव्यांग सर्टिफिकेट (एप्लीकेबल होने पर)
बता दें कि एमसीसी ने राउंड 1 सीट आवंटन का रिजल्ट 2 फरवरी को जारी किया था. नीट यूजी राउंड 1 मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों द्वारा राउंड 1 रजिस्ट्रेशन के दौरान भरे गए विकल्पों के आधार पर तैयार किया जाता है. चयनित उम्मीदवारों को मेरिट सूची के आधार पर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिलता है.
ये भी पढ़ें ः NEET UG Counselling 2021: एमसीसी ने 85% दिल्ली स्टेट कोटा सीटों के लिए मेरिट लिस्ट जारी की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं