NEET UG Counselling 2021: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने दिल्ली की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए नीट स्टेट मेरिट लिस्ट (NEET state merit list) जारी कर दी है. मेडिकल उम्मीदवार जिन्होंने NEET UG 2021 दिल्ली काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से अपनी स्थिति जांच सकते हैं. 85 प्रतिशत राज्य कोटे की सीटों के लिए NEET काउंसलिंग संबंधित राज्य अधिकारियों द्वारा आयोजित की जाती है. स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से NEET UG काउंसलिंग का संचालन करता है.
एमसीसी के एक बयान में कहा गया है, "डीजीएचएस के एमसीसी को दिल्ली राज्य कोटा की 85% सीटों की काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए दिल्ली राज्य कोटा की इंटर से मेरिट सूची प्रदान करने के लिए कई रीप्रजेंटेशन प्राप्त हुए हैं." एमसीसी ने कहा, "यह यूजी काउंसलिंग 2021 में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों की जानकारी के लिए है कि दिल्ली कोटा राज्य मेरिट सूची संलग्न है." दिल्ली 85 प्रतिशत राज्य मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अपनी पसंद भर सकते हैं और उन्हें निर्धारित समय के भीतर लॉक कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस लिंक से चेक करें मेरिट लिस्ट (Delhi State Counselling Merit List)
इस बीच, NEET UG राउंड 2 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होगा. पेमेंट और रजिस्ट्रेशन की सुविधा 21 फरवरी (दोपहर 12 बजे) तक खुली रहेगी. च्वाइस फिलिंग के खिलाफ नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग 17 फरवरी से 21 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी. राउंड 2 नीट यूजी काउंसलिंग का परिणाम 26 फरवरी को घोषित किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं