NEET UG 2022 Counselling: देश भर के मेडिकल छात्रों का नीट यूजी काउंसलिंग का इंतजार आज से खत्म हो रहा है. मेडिकल काउंसिल कमिटी (MCC) नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 11 अक्टूबर से शुरू कर रहा है. इच्छुक छात्र नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग (NEET UG 2022 round 1 counselling) में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से पूरा कर सकते हैं. एमसीसी 15 फीसद अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों और 100 फीसद डीम्ड / केंद्रीय विश्वविद्यालयों, ईएसआईसी, एएफएमएस, एम्स और जिपमर सीटों पर मेडिकल छात्रों को प्रवेश देने के लिए नीट यूजी काउंसलिंग का आयोजन करता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG 2022 Counselling) की प्रक्रिया चार राउंड में संपन्न होने वाली है. ऐसे में नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र इस बात का ध्यान रखें कि रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और शुल्क का भुगतान 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2022 तक किया जा सकेगा. वहीं च्वाइस भरने और उसे लॉक 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच किया जा सकेगा. इसके बाद नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आंवटन का रिजल्ट (NEET UG counseling round 1 seat allotment result) जारी किया जाएगा. राउंड 1 के लिए सीट आवंटन का रिजल्ट 21 अक्टूबर तक जारी होगा. एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी (NEET UG) काउंसलिंग आयोजित की जाती है.
DU Admission 2022 फेज 3 का शेड्यूल हुआ जारी, फर्स्ट मेरिट लिस्ट एक हफ्ते बाद
NEET Counselling 2022: इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी-
1.नीट यूजी एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड
2.उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
3.जन्मतिथि प्रमाण पत्र (10वीं पास प्रमाण पत्र)
4.12वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र
5.श्रेणी प्रमाणपत्र (सामान्य के अलावा)
6.चरित्र प्रमाण पत्र
7.चिकित्सा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
8.पहचान प्रमाण (आधार कार्ड/पासपोर्ट/वोटर आईडी/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/राशन कार्ड)
Bihar DElEd Result 2022: बिहार डीएलएड के नतीजे इस दिन हो सकते हैं जारी, अपडेट देखें
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : नहीं रहे मुलायम सिंह, समाजवादी राजनीति के एक युग का अंत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं