JMI latest News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी. जामिया मिल्लिया इस्लामिया के इंग्लिश विभाग ने तीन प्रोग्राम के लिए एक नोटिस जारी किया है, जिसमें दो सर्टिफिकेट और एक डिप्लोमा प्रोग्राम शामिल है. यह पार्ट टाइम प्रोग्राम है. यह नोटिस शैक्षणिक सत्र 2022-23 के पार्ट टाइम सेल्फ फाइनेंस्ड प्रोग्राम कोर्स के तीन कोर्सों के लिए जारी किया गया है. यह कोर्स जामिया मिल्लिया इस्लामिया के रेगुलर छात्रों या जामिया के कर्मचारियों के लिए है. सीनियर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा पास करने वाले छात्र जामिया के इस सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन प्रोग्रामों के लिए जामिया ने इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. आवेदन जामिया की आधिकारिक वेबसाइट www.jmi.ac.in पर जाकर करना होगा.
DU Admission 2022 फेज 3 का शेड्यूल हुआ जारी, फर्स्ट मेरिट लिस्ट एक हफ्ते बाद
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

प्रोग्राम के नाम
1.सर्टिफिकेट इन ट्रांसलेशन प्रोफिशिएंसी इन इंग्लिश (Certificate in Translation Proficiency in English)
2.सर्टिफिकेट इन डिजिटल ह्यूमैनिटीज (Certificate in Digital Humanities)
3.डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन प्रोफिशिएंसी इन इंग्लिश (Diploma in translation proficiency in English)
बीएसईबी इंटर OFSS Spot रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू, बोर्ड ने ट्वीट कर दी जानकारी, लास्ट डेट देखें
कौन कर सकता है अप्लाई
सर्टिफिकेट इन ट्रांसलेशन प्रोफिशिएंसी इन इंग्लिश प्रोग्राम के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास इंग्लिश लैंग्वेज के अलावा उर्दू या हिंदी में दक्षता हो.
सर्टिफिकेट इन डिजिटल ह्यूमैनिटीज के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी या हायर सीनियर सेकेंडरी या समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं.
डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन प्रोफिशिएंसी इन इंग्लिश के लिए बैचलर डिग्री के साथ इंग्लिश भाषा के अलावा अन्य भाषा में दक्षता रखने के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन की तिथि
जामिया के इन प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार यानी 10 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है. छात्र इन प्रोग्राम के लिए 25 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं.
Bihar DElEd Result 2022: बिहार डीएलएड के नतीजे इस दिन हो सकते हैं जारी, अपडेट देखें
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : नहीं रहे मुलायम सिंह, समाजवादी राजनीति के एक युग का अंत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं