Bihar DElEd Result 2022: बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से हो रहा है. बिहार स्कूल ऑफ एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) किसी भी वक्त डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. मीडिया में आ रही खबरों की मानी तो बीएसईबी बिहार डीएलएड रिजल्ट ( BSEB Bihar D.EL.Ed Result 2022) आज यानी 11 अक्टूबर को जारी कर सकता है. हालांकि इस संबंध में बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा या सूचना जारी नहीं की गई है. बोर्ड द्वारा जैसे ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी बीएसईबी बिहार डीएलएड रिजल्ट को उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से चेक कर सकते हैं. रोल नंबर और अन्य डिटेल की मदद से उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस साल बीएसईबी बिहार डीएलएड परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर से 20 सितंबर 2022 के बीच किया गया था. यह परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की गई थी.
बीएसईबी बिहार डीएलएड आंसर-की 23 सितंबर को जारी किया था. आंसर-की को उम्मीदवार 25 सितंबर 2022 तक चुनौती दे सकते थे. बीएसईबी बिहार डीएलएड रिजल्ट फाइनल आंसर-की के आधार पर ही तैयार किया जाता है. ऐसे में आंसर-की जारी होने के बाद से उम्मीदवारों को बीएसईबी बिहार डीएलएड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बिहार डीएलएड परीक्षा (Bihar D.El.Ed 2022 exam) में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को बिहार राज्य के कुल 306 कॉलेजों में दो वर्षीय D.El.Ed डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रवेश मिलेगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Bihar DElEd Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1.बिहार स्कूल ऑफ एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
2.होमपेज पर, “Download BSEB Bihar D.EL.Ed Result 2022” लिंक पर क्लिक करें.
3. लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें.
4. ऐसा करने के साथ ही बीएसईबी बिहार डीएलएड रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें.
IIT JAM 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो हो जाएगी बंद, जल्दी करें अप्लाई
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : नहीं रहे मुलायम सिंह, समाजवादी राजनीति के एक युग का अंत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं