NEET Result 2023: नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 7 मई को किया गया था. लगभग एक महीने बाद एनटीए ने नीट परीक्षा का आंसर-की जारी कर दिया है. एनटीए ने नीट प्रोविजनल आंसर-की के साथ, ओएमआर आंसर-शीट की स्कैंड इमेज और नीट यूजी रेकॉर्डेड रेस्पांस जारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है. नीट यूजी आंसर-की पर ऑब्जेक्शन 6 जून रात 11:50 बजे तक दर्ज करा सकते हैं. वहीं लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक नीट परीक्षा का रिजल्ट इस हफ्ते जारी किया जा सकता है. संभावना है कि नीट रिजल्ट की घोषणा 9 जून तक कर दी जाए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नीट यूजी रिजल्ट
नीट यूजी रिजल्ट के इसी हफ्ते जारी होने की संभावना इसी हफ्ते इसलिए जताई जा रही हैं क्योंकि पिछले साल नीट रिजल्ट की घोषणा नीट आंसर- की आपत्ति की समय सीमा के पांच दिन बाद घोषित किए गए थे. पिछले साल नीट यूजी आंसर-की को चुनौती देने की अंतिम तिथि 2 सितंबर थी और नीट यूजी के परिणाम पिछले साल 7 सितंबर को घोषित किए गए थे. नीट यूजी प्रोविजनल आंसर-की चैलेंज को रीव्यू करने के बाद की एनटीए द्वारा नीट यूजी फाइनल आंसर-की और नीट रिजल्ट जारी किया जारी किया जाएगा. नीट यूजी रिजल्ट 2023 फाइनल आंसर-की के आधार पर जारी किया जाता है.
लाखों बच्चों ने दी परीक्षा
इस साल 20 लाख 87 हजार 449 बच्चों ने नीट की परीक्षा दी है. नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 7 मई को देश के 499 शहरों के 4097 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. यह परीक्षा देश के बाहर 14 शहरों में भी आयोजित की गई थी. नीट परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक चली थी.
CUET PG 2023 परीक्षा का शेड्यूल बदला, एनटीए ने 60 कोर्सों के लिए एग्जाम डे और शिफ्ट में किया बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं