विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2018

NEET 2019: नीट की परीक्षा नहीं होगी ऑनलाइन, अब साल में एक ही बार होगा एग्जाम

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय की सिफारिश के बाद नीट मेडिकल (NEET) और डेंटल प्रवेश परीक्षा साल में दो बार और केवल ऑनलाइन मोड में कराने का विचार छोड़ दिया है.

Also Read in
NEET 2019: नीट की परीक्षा नहीं होगी ऑनलाइन, अब साल में एक ही बार होगा एग्जाम
NEET Exam 2019: नीट की परीक्षा पांच मई 2019 को होगी.
  • अब कागज-कलम से होगी नीट परीक्षा
  • पांच मई 2019 को होगी नीट परीक्षा
  • पिछले साल के पैटर्न पर ही होगी परीक्षा
नई दिल्ली: NEET 2019: मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय की सिफारिश के बाद नीट मेडिकल (NEET) और डेंटल प्रवेश परीक्षा साल में दो बार और केवल ऑनलाइन मोड में कराने का विचार छोड़ दिया है. पिछले महीने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने घोषणा की थी कि नवगठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) साल में दो बार राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा के साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य का आयोजन करेगी. उन्होंने घोषणा की थी कि एनटीए द्वारा ली जाने वाली सभी परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी.

यह भी पढ़ें : NTA ने जारी किया UGC NET, NEET UG, JEE Main, CMAT और GPAT की परीक्षा का शेड्यूल

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर साल में दो बार नीट (NEET 2019) के आयोजन को लेकर चिंता प्रकट किया, क्योंकि इस तरह के परीक्षा कार्यक्रम से छात्रों पर अतिरिक्त दबाव बन सकता है, ग्रामीण इलाके में रहने वाले छात्रों को लेकर भी चिंता प्रकट की गई कि सिर्फ ऑनलाइन मोड में परीक्षा होने से उन्हें नुकसान हो सकता है. अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आग्रह के बाद नीट परीक्षा पैटर्न में बदलाव के पूर्व के बयान के विपरीत अब यह कागज-कलम के जरिए और उतनी ही भाषाओं में कराने का फैसला किया गया जैसा पिछले साल आयोजन हुआ था.

VIDEO : डॉक्टरी पढ़ने विदेश जाने वालों को भी पास करना होगा NEET


स्वास्थ्य मंत्रालय चाहता था कि पिछले साल के पैटर्न को ही अपनाया जाए. पिछले महीने मंत्रालय की ओर से जारी संभावित कार्यक्रम के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मई 2019 तक एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षाओं का अंतिम कार्यक्रम सार्वजनिक कर दिया. नीट परीक्षा पांच मई 2019 को होगी.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com