एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (MP Board Result) जारी कर दिया गया है. बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (MPBSE MP Board Result) एक साथ अपलोड किया गया है. इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में 61.32% स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है. वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा में 72.37 % स्टू़डेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं. इस साल के परिणाम पिछले साल से बेहतर हैं. MP Board की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in हैं, जिन पर जाकर आप अपना रिजल्ट (MP Board Result 2019) चेक कर सकते हैं. एमपी बोर्ड की वेबसाइट्स के अलावा स्टूडेंट्स थर्ड पार्टी वेबसाइट पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (MP Results 2019) आ गया है. भारी ट्रैफिक के चलते आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो सकती है लेकिन स्टूडेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कई तरीके हैं जिनकी मदद से वे रिजल्ट (MP Board 10th Result 2019) देख सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होने पर आप indiaresults.com और examresults.net पर जाकर रिजल्ट (MP Board 12th Result 2019) चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आप बिना इंटरनेट पर एक एसएमएस कर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही स्टूडेंट्स मोबाइल ऐप से भी रिजल्ट देख सकते हैं. आइये जानते हैं रिजल्ट चेक करने के सभी तरीके और लाइव अपडेट...
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
MP Board Result 2019, MP Board, MP Board 10th Result 2019