MHT CET Vocational Result 2020: परीक्षाओं के परिणाम आज होंगे जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

MHT CET Vocational Result 2020: MHT CET वोकेशनल रिजल्ट 2020 आज यानी 5 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

MHT CET Vocational Result 2020: परीक्षाओं के परिणाम आज होंगे जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

MHT CET Vocational Result 2020: परीक्षा के परिणाम कल होंगे जारी.

नई दिल्ली:

MHT CET Vocational Result 2020: MHT CET वोकेशनल रिजल्ट 2020 आज यानी 5 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (MHT CET सेल) MHT CET 2020 अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स cetcell.mahacet.org और mhtcet2020.mahaonline.gov पर MHT CET वोकेशनल रिजल्ट 2020 प्रकाशित करेगा. उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करके एमएचटी सीईटी वोकेशनल रिजल्ट 2020 चेक कर सकते हैं. 

MHT CET वोकेशनल रिजल्ट की तारीख की पुष्टि करते हुए महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा था, “स्टेट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन सेल द्वारा आयोजित विभिन्न वोकेशनल पाठ्यक्रमों के लिए सभी प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम 5 दिसंबर को सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे. "

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

MHT CET 2020 Vocational Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org और mhtcet2020.mahaonline.gov.in पर जाएं. 
- अब एमएचटी सीईटी वोकेशनल रिजल्ट 2020 के लिंक पर क्लिक करें. 
- इसके बाद पूछी गई जरूरी जानकारी जैसे- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालें.
- सभी जानकारी को सबमिट कर दें. 
- अब आप अपना एमएचटी सीईटी वोकेशनल रिजल्ट 2020 चेक कर सकेंगे.