विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2018

MHT CET 2018: शुरू हुआ ऑनलाइन एप्‍लीकेशन प्रोसेस

एमएचटी सीईटी का आयोजन 2018-19 शैक्षणिक वर्ष के लिए इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि में स्नातक पेशेवर डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया गया है. परीक्षा 10 मई, 2018 को आयोजित की जाएगी और परिणाम 3 जून 2018 को या इससे पहले घोषित किए जाएंगे.

Also Read in
MHT CET 2018: शुरू हुआ ऑनलाइन एप्‍लीकेशन प्रोसेस
स्‍टेट कॉमन एंट्रेस टेस्‍ट सेल, महाराष्ट्र ने एमएचटी सीईटी 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक DTE महाराष्ट्र की वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है. एमएचटी सीईटी का आयोजन 2018-19 शैक्षणिक वर्ष के लिए इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि में स्नातक पेशेवर डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया गया है. परीक्षा 10 मई, 2018 को आयोजित की जाएगी और परिणाम 3 जून 2018 को या इससे पहले घोषित किए जाएंगे.

MHT CET 2018 में एडमिशन के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त, विश्वविद्यालय प्रबंधन, विश्वविद्यालय विभागों और अनियमित संस्थानों में इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी (बीई/बी टेक.) और फार्मेसी (बी.फार्म /डी. फार्मा) के फुल टाइम अंडर ग्रेजुएट डिग्री कोर्स में और कृषि (अंडर कृषि विश्वविद्यालयों के अंतर्गत) में अंडर ग्रेजुएट व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा.
 
जरूरी डेट
वबेसाइट पर एप्‍लीकेशन फॉर्म के ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन और कन्फर्म की पुष्टि: 18 जनवरी से 25 मार्च, 2018

वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन फॉर्म की पुष्टि (500 रुपये के अतिरिक्त शुल्क के साथ): 26 मार्च से 31 मार्च, 2018

एडमिट कार्ड डाउनलोड: 24 अप्रैल से 10 मई, 2018

यह है आवेदन प्रक्रिया
आवेदन फॉर्म डीटीई महाराष्‍ट्र की ऑफिशियल वेबसाइट (www.dtemaharsahtra.gov.in/mhtcet2018/) पर जाकर किए जा सकेंगे. महाराष्ट्र के सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार, महाराष्ट्र राज्य (ओएमएस) से बाहर के उम्‍मीदवार और जम्मू-कश्मीर के प्रवासित उम्मीदवारों को 800 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं केवल महाराष्‍ट्र के पिछड़ा वर्ग श्रेणी [एससी, एसटी, वीजे / डीटी-एनटी (ए), एनटी (बी), एनटी (सी), एनटी (डी), ओबीसी, एसबीसी] और विकलांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में मात्र 600 रुपए देने होंगे.
 
करियर की खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MHT CET 2018, State Common Entrance Test Cell, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com