Maharashtra Board Class 10th Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकंडरी एंड हायर सेकंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है. इस साल महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा में कुल 95.81 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. इस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. वहीं कोंकण डिविजन ने एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले का खिताब हासिल किया है. स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.maharashtra.gov.in पर जाकर अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे. स्टूडेंट वेबसाइट पर रोल नंबर और मां का नाम दर्ज करके अपना स्कोर देख सकेंगे. Maharashtra SSC Result 2024: डायरेक्ट लिंक
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आंकड़ों की बात करें तो इस साल महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा के लिए 1560154 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था, जिसमें 1549326 ने परीक्षा दी. वहीं 14 लाख 84 हजार 441 बच्चों ने महाराष्ट्र 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं. हर साल की तरह इस साल भी महाराष्ट्र 10वीं की परीक्षा में टॉप पर कोंकण डिविजन रहा है. इस साल कोंकण डिवीजन से 26836 छात्रों ने पंजीकरण किया था, जिसमें 26780 ने परीक्षा दी और 26517 परीक्षा में उत्तीर्ण रहें. यहां कुल 99.01 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास की है, वहीं नागपुर डिवीजन का रिजल्ट खराब रहा है. नागपुर को 94.73 प्रतिशत के साथ सबसे कम रेटिंग दी गई है.
5.58 लाख छात्रों को 75% से अधिक अंक
महाराष्ट्र बोर्ड दसवीं की परीक्षा लगभग 15 लाख बच्चों ने दी है. इस साल के पास प्रतिशत में पिछले साल के पास प्रतिशत से 1.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. बता दें कि इस साल 558021 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. वहीं कुल 23288 स्कूलों में से 9382 का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है. महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं के कुल 72 विषयों में से 18 विषयों में छात्रों को 100 प्रतिशत अंक मिले हैं.
लड़कियां रही लड़कों से आगे
इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. इस साल लड़कियां का पास प्रतिशत 97.21 प्रतिशत जबकि लड़कों का 94.56 प्रतिशत रहा है. लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 2.56 प्रतिशत अधिक अंक हासिल किए हैं. पिछले साल, लड़कियों ने 95.87 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया था, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.05 प्रतिशत रहा था.
RBSE 8th Results 2024: राजस्थान बोर्ड 8वीं के नतीजे जल्द, ऐसे करें डाउनलोड
Maharashtra 10th SSC Result 2024: डिविजन वाइज पास प्रतिशत
कोंकण: 99.01
कोल्हापुर: 97.45
पुणे: 96.44
मुंबई: 95.83
अमरावती: 95.58
नासिक: 95.28
लातूर: 95.27
छत्रपति संभाजीनगर: 95.19
नागपुर: 94.73
इन वेबसाइटों पर कर सकेंगे जांच
महाराष्ट्र कक्षा 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक दोपहर 1 बजे से सक्रिय कर दियागया है. स्टूडेंट नीचे दिए गए इनमे से किसी भी वेबसाइट पर अपने रोल और मां के नाम का प्रयोग कर रिजल्ट की जांच कर सकते हैं.
mahresult.nic.in
sscresult.mkcl.org
sscresult.mahahsscboard.in
results.digilocker.gov.in
रिजल्ट की वेरिफिकेशन और फोटोकॉपी पाने की तारीख
महाराष्ट्र एसएससी उत्तर पुस्तिकाओं की सत्यापन प्रक्रिया 28 मई, 2024 को शुरू होने वाली है. बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के वेरिफिकेशन और फोटोकॉपी के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 जून, 2024 निर्धारित की है.
15 लाख बच्चों का रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 26 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी. इस साल लगभग 15 लाख बच्चों ने महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा दी थी. एमएसबीएसएचएसई 10वीं परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंकों की जरूरत होती है.
महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें | How to Check Maharashtra Board Class 10th Result 2024
सबसे पहले स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर “Maharashtra SSC Result 2024” लिंक पर क्लिक करें.
अब व्यू रिजल्ट लिंक पर जाकर स्टूडेंट अपना रोल नंबर और मां के नाम को दर्ज करें.
ऐसा करने के साथ ही महाराष्ट्र 10वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.
अब एसएससी रिजल्ट 2024 की जांच के बाद इसका प्रिंट निकाल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं