Maharashtra SSC Result 2024: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, पुणे (MSBSHSE) आज यानी 27 मई को महाराष्ट्र एसएससी 10वीं कक्षा के नतीजे जारी करेगा. बोर्ड द्वारा महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट की घोषण दोपहर 1 बजे की जाएगी. जिन छात्रों ने इस साल एमएसबीएसएचएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org, या sscresult.mahahsscboard.in पर जाकर अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं. महाराष्ट्र कक्षा 10वीं रिजल्ट 2024 की जांच के लिए स्टूडेंट को अपने रोल नंबर के साथ अपनी मां के नाम का प्रयोग करना होगा. महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 35 प्रतिशत अंकों की जरूरत होगी.
Maharashtra SSC Result 2024: डायरेक्ट लिंक
मार्च में हुई थी परीक्षा
इस साल महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च महीने में किया गया था. महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा 1 मार्च से 26 मार्च तक राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी कक्षा 12वीं के परिणाम 21 मई को घोषित किए थे. इस साल 12वीं में कुल 13,29,684 बच्चे पास हुए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
RBSE 8th Results 2024: राजस्थान बोर्ड 8वीं के नतीजे जल्द, ऐसे करें डाउनलोड
महाराष्ट्र 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें | How to check Maharashtra SSC Result 2024
सबसे पहले स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर, 'एसएससी परीक्षा मार्च - 2024 परिणाम' पर क्लिक करें.
इसके बाद पूछे गए क्रेडेंशियल यानी रोल नंबर और माता का पहला नाम दर्ज करें.
अब, 'परिणाम देखें' पर क्लिक करें.
एसएससी महाराष्ट्र बोर्ड परिणाम 2024 की मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.
इसे चेक करने के बाद भविष्य के लिए डाउनललोड कर लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं