Maharashtra Board Class 10th Result 2024 Date and Time: महाराष्ट्र बोर्ड एससएससी कक्षा 10वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है. महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) जल्द ही एसएससी 10वीं रिजल्ट की तारीख और समय की जानकारी साझा करेगा. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मई के अंत तक या फिर जून के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है. यह कयास इसलिए लगाया जा रहा है कि साल 2023 में एमएसबीएसएचएसई ने एसएससी 10वीं के नतीजों की घोषणा 31 मई को की थी. पिछले साल 14, 34, 893 बच्चे दसवीं में पास हुए हैं. एक बार नतीजे आने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org, या sscresult.mahahsscboard.in पर अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं. अपने स्कोर की जांच करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और मां के नाम का प्रयोग करना होगा.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बोर्ड ने महाराष्ट्र एचएससी कक्षा 12वीं के परिणाम 21 मई को घोषित किए थे. इस साल 12वीं में कुल 13,29,684 बच्चे पास हुए हैं. पास प्रतिशत की बात करें तो यह 93.37% रहा है. इस साल महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड परीक्षा 16 लाख बच्चों ने दी है.
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा इस साल महाराष्ट्र कक्षा 10वीं एसएससी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 26 मार्च तक किया गया था. बोर्ड परीक्षा राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई है. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जबकि दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक.
CBSE में Essential Repeat क्या है? मार्कशीट में RT लिखे होने का मतलब क्या है? जानिए डिटेल में
महाराष्ट्र कक्षा 10वीं में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 35 प्रतिशत अंकों की जरूरत होगी. इससे कम अंक पाने वाले छात्र बोर्ड परीक्षा में असफल कहे जाएंगे और उन्हें अंकों में सुधार के लिए पूरक परीक्षा देनी होगी.
कैसे चेक करें (How to check Maharashtra Class 10th SSC Result 2024)
सबसे पहले स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक साइट mahresults.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर “महाराष्ट्र एसएससी 10वीं रिजल्ट 2024” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और मां का नाम डालें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
अपने परिणाम को जांच और इसका प्रिंट निकाल लें.
RBSE 8th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 8वीं के नतीजे, अप्रैल तक चली थी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं