Maharashtra Board Class 10th Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और अब बारी 10वीं रिजल्ट की है. महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) जल्द ही महाराष्ट्र एसएससी 10वीं का रिजल्ट घोषित करेगा. महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2024 मई के अंतिम हफ्ते में या फिर जून फर्स्ट विक में जारी करेगा. बीते साल महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 25 मार्च के बीच किया गया था और उसके नतीजे 2 जून तक जारी किए गए थे. साल 2022 में भी बोर्ड रिजल्ट जून महीने में जारी किए गए थे. ऐसे में संभावना है कि एमएसबीएसएचएसई 10वीं रिजल्ट जून के पहले हफ्ते से पहले जारी कर दिए जाएंगे.नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट एमएसबीएसएचएसई की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
CBSE में Essential Repeat क्या है? मार्कशीट में RT लिखे होने का मतलब क्या है? जानिए डिटेल में
इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 26 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी, जिसमें 16 लाख बच्चों ने भाग लिया था. महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक की जरूरत होगी. न्यूनतम 35 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले छात्रों को अपने रिजल्ट में सुधार करने के लिए पूरक परीक्षा में भाग लेना होगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इन साइटों पर भी कर सकेंगे चेक
mahahsscboard.in
sscresult.mkcl.org
msbshse.co.in
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट ऐसे चेक करें | How to check MSBSHSE SSC 10th Result 2024
महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर महाराष्ट्र एसएससी कक्षा 10वीं रिजल्ट 2024 (लिंक एक्टिव होने पर) लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें,जिसमें आपको अपना रोल नंबर और मां के नाम को दर्ज करना होगा.
ऐसा करने के साथ ही महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा. अब अपने बोर्ड रिजल्ट की जांच करें.
अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए अपने स्कोरकार्ड की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं