Final Year Exams 2020: लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University), उत्तर प्रदेश ने अंतिम वर्ष के पोस्टग्रेजुएट (PG) और अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स के छात्रों के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अंतिम वर्ष की परीक्षाएं (Final Year Exams) 7 सितंबर से 26 सितंबर, 2020 के बीच पूरी की जाएंगी. अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का यह शेड्यूल यूजीसी (UGC) की गाइडलाइन्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें बताया गया है कि विश्वविद्यालयों को अंतिम वर्ष या सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 सितंबर तक पूरी करनी होंगी.
यूनिवर्सिटी ने यह भी कहा कि सभी प्रोग्राम्स के इंटरमीडिएट सेमेस्टर के स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा के ही पास किया जाएगा. लखनऊ विश्वविद्यालय ने कहा कि जिन छात्रों ने बैक पेपर या इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें भी पिछले सेमेस्टर के अंकों के आधार पर पदोन्नत किया जाएगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
विश्वविद्यालय ने कहा कि बीए (BA) और बीएससी (BSc) कोर्स की अंतिम परीक्षाएं 7 सितंबर से 18 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी. बीकॉम (BCom) प्रोग्राम के लिए अंतिम वर्ष की परीक्षा 8 सितंबर से 19 सितंबर 2020 तक होंगी. बीएससी (BSc)(एग्रीकल्चर) अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा 7 सितंबर से 17 सितंबर तक निर्धारित की गई हैं. बीकॉम (BCom) (ऑनर्स) परीक्षा 19 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी.
बीसीए (BCA) प्रोग्राम के परीक्षाएं 19 सितंबर से 22 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी. बीए (ऑनर्स), एलएलबी और एमए, MCom और MSc की परीक्षाएं 19 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी. एमएससी ( MSc) (रिन्यूएबल एनर्जी) के लिए परीक्षाएं 19 सितंबर से 22 सितंबर और MTTM अंतिम परीक्षाएं 19 सितंबर से 22 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं