KPSC: कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) ने शनिवार को फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट (FDA) परीक्षा को स्थगित कर दिया, जिसे 24 जनवरी को आयोजित किया जाना था. दरअसल, परीक्षा को स्थगित पेपर लीक होने के कारण किया गया है. इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से प्रश्न पत्र जब्त किए गए, जिसके बाद परीक्षा को स्थगित कर दिया गया.
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "कर्नाटक लोक सेवा आयोग ने अपरिहार्य कारणों के चलते फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट परीक्षा स्थगित कर दी, जो कि 24 जनवरी को होनी थी. प्रश्न पत्र आरोपी तक पहुंच गया था."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले, बेंगलुरु के ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) संदीप पाटिल ने जानकारी दी कि कर्नाटक पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है, क्योंकि यह बताया गया है कि कुछ लोगों को एफडीए परीक्षा का प्रश्न पत्र मिला है.
उन्होंने बताया, "हमें विश्वसनीय जानकारी मिली कि कुछ लोगों को प्रश्न पत्र मिले हैं. जांच के बाद, हमने छह लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से प्रश्न पत्र जब्त किए. हमने उसी के बारे में केपीएससी को सूचित किया है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं