JoSAA Counselling 2022: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) जोसा काउंसलिंग 2022 राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट आज यानी 23 सितंबर को जारी कर दिया है. JoSAA परिणाम आईआईटी (IIT), एनआईटी (NIT) के साथ अन्य में प्रवेश के पहले दौर के लिए जारी किया गया है. संबंधित उम्मीदवार यहां चिकित्सा प्रमाण पत्र और अन्य प्रारूपों की जांच कर सकते हैं. छात्र जोसा 2022 राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट - josaa.nic.in पर सुबह 10 बजे जारी किया गया है. जिन उम्मीदवारों ने आईआईटी सहित अन्य संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से राउंड वन अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं.
JoSAA राउंड वन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 21 सितंबर को बंद कर दिया गया था. इससे पहले JoSAA ने उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन रिजल्ट जारी किया है. जिन उम्मीदवारों को जोसा राउंड 1 के रिजल्ट में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 23 सितंबर और 26 सितंबर, 2022 के बीच ऑनलाइन रिपोर्ट करना होगा. ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड करना और क्वेरी का जवाब (यदि आवश्यक हो) देना होगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
काउंसलिंग के 6 राउंड
जोसा काउंसलिंग छह राउंड में आयोजित की जाएगी, उम्मीदवारों को फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड विकल्प चुनकर आवंटन रिजल्ट की पुष्टि करनी होगी. राउंड 2 सीट आवंटन प्रक्रिया 28 सितंबर से 2 अक्टूबर को, राउंड 3 की प्रक्रिया 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर, राउंड 4 की प्रक्रिया 8 से 11 अक्टूबर, राउंड 5 की प्रक्रिया 12 से 15 अक्टूबर, राउंड 6 की प्रक्रिया 16 से 17 अक्टूबर तक संपन्न होगी.
JoSAA Counselling 2022 Round 1 Allotment Result: ऐसे करें चेक
1.जोसा की आधिकारिक वेबसाइट josa.nic.in पर जाएं.
2. राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3. जेईई मेन / उन्नत आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें.
4, विवरण जमा करें और राउंड 1 आवंटन रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
5. इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें.
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : स्मार्ट सिटी से लेकर गांव तक ज़रा सी बारिश में बेहाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं