Navodaya JNV Class 6 Results 2023: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) जल्द ही कक्षा 6 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) परिणाम को जारी करेगा. एनवीएस द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 रिजल्ट की घोषणा जून महीने में की जाएगी. रिजल्ट जून के पहले-दूसरे हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं. जिन छात्रों ने जेएनवीएसटी परीक्षा 2023 दी है, वे ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट में छात्र का नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, श्रेणी, लिंग, ब्लॉक कोड, केंद्र कोड और एरिया दर्ज रहेगा. नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल को किया गया था.
RBSE 10th Result 2023 Live: 3 जून को राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
जेएनवी कक्षा 6 कट-ऑफ
नवोदय विद्यालय ने अभी तक जेएनवी कक्षा 6 सिलेक्शन लिस्ट जारी करने की तारीख 2023 की घोषणा नहीं की है, हालांकि, परिणाम जल्द ही आने की उम्मीद है. जेएनवी कक्षा 6 कट- ऑफ की बात करें तो एनवीएस कक्षा 6 में दाखिले के लिए जनरल कैटेगरी के छात्रों को 73% अंक लाना होगा. वहीं ओबीसी को 69%, एससी को 63% और एसटी कैटेगरी के छात्रों को 58% की जरूरत होगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
45 हजार को मिलेगा दाखिला
जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए हर साल लाखों बच्चे रजिस्ट्रेशन कराते हैं. इस साल 25 लाख बच्चों ने जेएनवी कक्षा 6 में प्रवेश के लिए पंजीकरण किया था, जिसमें मात्र 45 हजार बच्चों को ही नवोदय विद्यालय में दाखिला मिलेगा.
जेएनवी कक्षा 6 रिजल्ट 2023 को कैसे चेक करें | How to Check JNV Class 6 Result 2023
- सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद रिजल्ट अनाउंसमेंट या JNVST 2023 section पर जाएं.
- अब कक्षा 6 सिलेक्शन टेस्ट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- स्टूडेंट अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- ऐसा करने के साथ ही जेएनवी कक्षा 6 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं