विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2017

कुछ इस अंदाज में बी आर अंबेडकर को सलाम कर रहा है जेएनयू

Also Read in
कुछ इस अंदाज में बी आर अंबेडकर को सलाम कर रहा है जेएनयू
नई दिल्‍ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय का नाम नयी दिल्ली में एक समारोह में डॉ. बी आर अंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी किया जाएगा, जिसके लिए करीब एक साल पहले मंजूरी मिली थी. जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने घोषणा की थी कि वह छात्रों के विभिन्न मुद्दों को लेकर इस समारोह का बहिष्कार करेगा जिसे पहले मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा वीडियो-कांफ्रेंसिंग से संबोधित किये जाने की संभावना थी.

जेएनयूएसयू अध्यक्ष मोहित पांडेय ने कहा था, ‘‘हम मंत्री की वीडियो-कांफ्रेंस का बहिष्कार करेंगे. हमारे कई सवालों के जवाब मिलने चाहिए. हम इस एकतरफा संवाद से हैरान हैं जिसमें वह केवल छात्रों को संबोधित करना चाहते हैं और हमारे मुद्दों को नहीं सुनना चाहते.’’ हालांकि अन्य व्यस्तताओं के चलते मंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया और अब समारोह का उद्घाटन
कुलपति एम जगदीश कुमार करेंगे.

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी इस मौके पर शोध छात्रों का विषय उठाने के लिए प्रदर्शन की योजना बनाई है जिन्हें चार महीने से अधिक समय से मानदेय नहीं दिया जा रहा. जेएनयू शिक्षक संघ ने भी सीटें कम करने के मामले में समाधान निकालने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है.

जेएनयू ने पिछले साल जून में आरएसएस से जुड़े छात्र संगठन एबीवीपी की मांग पर केंद्रीय पुस्तकालय का नाम बदलने की स्वीकृति दी थी.

न्‍यूज एजेंसी भाषा से इनपुट
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ambedkar Central Library, JNU Teachers, Jawaharlal Nehru Universitys, JNU Students Union, Ambedkar Archive Section
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com