- झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई है.
- परीक्षाएं 28 फरवरी 2020 तक चलेगी.
- 10वीं और 12वीं के परीक्षा के रिजल्ट मई और जून में जारी किए जा सकते हैं.
झारखंड बोर्ड (Jharkhand Board, JAC) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई है. 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं (JAC 10th, 12th Exam) 28 फरवरी 2020 तक चलेगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इस बार बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए कई सख्त कदम उठाए हैं. इस साल करीब 3.2 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. इसमें 90,000 छात्र साइंस स्ट्रीम और 47,000 कॉमर्स स्ट्रीम के हैं. वहीं 1.8 लाख छात्र आर्ट्स स्ट्रीम के हैं.
कक्षा 10 (JAC Class 10) के छात्रों के लिए परीक्षा पहली शिफ्ट में आयोजित की जा रही है. पहली शिफ्ट सुबह 9.45 से दोपहर 1 बजे तक चलने वाली है. वहीं, 12वीं (JAC Class 12) की परीक्षा दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक आयोजित की जा रही है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
स्टूडेंट्स को हर पेपर में 15 मिनट क्वेश्चन पेपर को पढ़ने के लिए दिए जाएंगे. परीक्षा विषय के आधार पर 3 घंटे या 2 घंटे की अवधि की होगी. कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 28 फरवरी को संपन्न होगी. 28 फरवरी को बायोलॉजी, भूगोल, बिजनेस मैथमेटिक्स का पेपर होगा.
वहीं, 10वीं की परीक्षाएं संस्कृत विषय के पेपर के साथ खत्म होगी. 10वीं और 12वीं के परीक्षा के रिजल्ट मई और जून में जारी किए जा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं