विज्ञापन

JEE Main 2025 पेपर 2 ए में महाराष्ट्र के पटने नील संदेश और पेपर 2 बी में सुनिधि सिंह ने किया टॉप, स्टेटवाइज Topper List लिस्ट देखें

JEE Main 2025 Paper 2 Topper: जेईई मेन 2025 सत्र 1 पेपर 2 ए यानी बीआर्क में महाराष्ट्र के पटने नील संदेश (Patne Neel Sandesh) ने वहीं पेपर 2 बी यानी बी प्लानिंग में मध्य प्रदेश की सुनिधि सिंह ने टॉप किया है. दोनों ही स्टूडेंट का एनटीए स्कोर 100 है.

JEE Main 2025 पेपर 2 ए में महाराष्ट्र के पटने नील संदेश और पेपर 2 बी में सुनिधि सिंह ने किया टॉप, स्टेटवाइज Topper List लिस्ट देखें
JEE Main 2025 पेपर 2 रिजल्ट घोषित, टॉपर्स लिस्ट देखें
नई दिल्ली:

JEE Main 2025 Paper 2 Topper's List: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2025 पेपर 2 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. पेपर 2 में केवल दो स्टूडेंट को 100 पर्संटाइल मिले हैं. जेईई मेन 2025 पेपर 2 ए यानी बीआर्क में महाराष्ट्र के पटने नील संदेश (Patne Neel Sandesh) ने  जबकि पेपर 2 बी यानी बी प्लानिंग में मध्य प्रदेश की सुनिधि सिंह (Sunidhi Singh) ने टॉप किया है. दोनों ही स्टूडेंट का एनटीए स्कोर 100 है. जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2025 सत्र 1 की पेपर 2 यानी बीआर्क (Paper 2A)और बी प्लानिंग (Paper 2B) की परीक्षा में भाग लिया है, वे अपना रिजल्ट जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं. 

JEE Main 2025 Paper 2 Topper's List: डायरेक्ट लिंक

Latest and Breaking News on NDTV

JEE, NEET और UPSC की फ्री कोचिंग, अब केंद्र सरकारी कराएगी, जानें किसे मिलेगा एडमिशन, क्या है क्राइटेरिया 

एनटीए ने इससे पहले जेईई मेन 2025 सत्र 1 पेपर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था. पेपर 1 की रिजल्ट 11 फरवरी को घोषित किया गया था, जिसमें 14 उम्मीदवारों का एनटीए स्कोर 100 है. जेईई मेन 2025 सत्र 1 पेपर 1 रिजल्ट में सर्वोच्च स्कोर पाने वाले 14 उम्मीदवारों में पांच उम्मीदवार राजस्थान से हैं. 

UGC NET दिसंबर 2024 रिजल्ट घोषित, JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 5158 वहीं केवल PhD एडमिशन के लिए एक लाख से अधिक उम्मीदवार पास, Direct Link

जेईई मेन 2025 पेपर 2 ए (बी आर्क) स्टेटवाइज टॉप 10 टॉपर्स (JEE Main 2025 Paper 2A (B. Arch) Statewise Toppers)

           कैंडिडेट्स नेम                               एनटीए स्कोर                            

  1. पाटने नील संदेश, महाराष्ट्र                              100

  2. आरव गर्ग, उत्तर प्रदेश                             99.9932041

  3. तनिष्का यादव,चंडीगढ़                             99.9909387

  4. सुनिधि सिंह, मध्य प्रदेश                           99.9886734

  5. रक्षा दिनेश हेगड़े, कर्नाटक                     99.9864081

  6. ईशान शिवकुमार, हरियाणा                     99.9841428

  7. जी अदिति, तमिलनाडु                            99.9841428

  8. साकेत वेमपल्ली, तेलंगाना                       99.9796122

  9. स्वस्ति सिंघल, दिल्ली (एनसीटी)              99.9750816

  10. अंशी मिस्त्री, गुजरात                             99.9728162

CBSE Board Exam: अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार, पहली बार जनवरी-फरवरी में होगी परीक्षा

जेईई मेन 2025 पेपर 2 बी (बी प्लानिंग ) स्टेटवाइज टॉप 10 टॉपर्स (JEE Main 2025 Paper 2B (B. Planning) Statewise Toppers)

           कैंडिडेट्स नेम                          एनटीए स्कोर            

  1. सुनिधि सिंह, मध्य प्रदेश                 100.0000000

  2. ध्रुव राहुल पाठक, कर्नाटक              99.9946225

  3. कला साईं सृजना, आंध्र प्रदेश             99.9892450

  4. अनीश देब, असम                           99.9784900

  5. प्रीतीश नंदी, पश्चिम बंगाल                 99.9731125

  6. वरद विनायक,अंतरकर महाराष्ट्र         99.9408475

  7. आदित्य नायक, ओडिशा                    99.9139600

  8. प्रत्यूष राज, बिहार                              99.8924500

  9. स्वस्ति सिंघल, दिल्ली (एनसीटी)          99.8924500

  10. ज्योतिरादित्य चौधरी, राजस्थान             99.8924500

GATE स्कोर से केवल IIT में ही नहीं बल्कि इंडिया के इन टॉप नॉन आईआईटी कॉलेजों में भी मिलता है एडमिशन

पेपर 2 ए के लिए 63, 481 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया

जेईई के बीआर्क यानी पेपर 2 ए के लिए 63, 481 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, लेकिन 44, 144 ने परीक्षा दी. जबकि बी प्लानिंग यानी पेपर 2 बी के लिए 28,335 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, लेकिन मात्र 18,596 ने ही परीक्षा दी. बता दें कि एनटीए द्वारा जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा का आयोजन 22 जनवरी से 30 जनवरी तक किया गया था. पेपर 2 की परीक्षा अंतिम दिन यानी 30 जनवरी को दूसरे शिफ्ट में हुई थी. 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: