JEE Main 2024 Exam: साल 2024 में होने वाली ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही जेईई मेन 2024 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू करेगा. पंजीकरण शुरू होने पर इच्छुक उम्मीदवार जेईई मेन 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा तिथि और पंजीकरण के संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है. हालांकि संभावना जताई जा रही है कि एनटीए द्वारा जेईई मेन 2024 परीक्षा का आयोजन फरवरी 2024 में किया जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक अपडेट और जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.
दिल्ली की शिक्षिका रीतिका आनंद राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से होंगी सम्मानित
जेईई के लिए एलिजिबिलिटी
जेईई मेन 2024 के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की हो या उसमें शामिल होने वाले हैं. उम्मीदवार ने अनिवार्य विषयों के रूप में भौतिकी और गणित का अध्ययन किया हो.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एप्लीकेशन फीस
इस वर्ष, अनारक्षित/सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये (पुरुष) और 800 रुपये (महिला) होने की उम्मीद है. वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये होने की उम्मीद है. आवेदन शुल्क में बदलाव हो सकता है.
Teachers Day 2023: शिक्षक दिवस पर अपने टीचर को भेजें ये शानदार मैसेज और शुभकामनाएं
जेईई मेन्स 2024 के लिए आवेदन कैसे करें | How to apply for JEE Mains 2024
जेईई मेन्स 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर उपलब्ध हाइलाइट किए गए लिंक टैब पर क्लिक करें.
न्यू लॉगिन पर क्लिक करें.
पूछे गए सभी विवरण दर्ज करें.
आवेदन पत्र भरें.
सभी दस्तावेज़ अपलोड करें.
सबमिट पर क्लिक करें.
अनिवार्य आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं