JEE Main 2023: जेईई मेन जनवरी सत्र की परीक्षा (JEE Main January session exam) का आज अंतिम दिन है. एनटीए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2023 सत्र 1 के अंतिम दिन की परीक्षा का आयोजन कर रहा है. जेईई मेन सत्र 1 (JEE Main Session 1) की पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है. वहीं दोपहर पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे शुरू होगी. दूसरी पाली के लिए उपस्थित होने वाले छात्र परीक्षा केंद्र पर दोपहर 2:30 बजे तक रिपोर्ट कर सकते हैं. आज की परीक्षा के खत्म होते ही जेईई मेन रिजल्ट का इंतजार शुरू हो जाएगा. जेईई मेन 2023 दूसरे सत्र की परीक्षा अप्रैल महीने में शुरू होगी. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होगी, ऐसे में जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने जारी होगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेईई मेन जनवरी सत्र का रिजल्ट 7 फरवरी को जारी किया जाएगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जेईई मेन सत्र 1 रजिल्ट की परीक्षा दे चुके उम्मीदवार अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. हालांकि जेईई मेन रिजल्ट 2023 के संबंध में एनटीए ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है. जेईई परीक्षा के दूसरे सत्र और रिजल्ट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपनी नजर बनाए रखें. उम्मीदवार जेईई की लेटेस्ट अपडेट इस वेबसाइट से भी चेक कर सकते हैं.
1 फरवरी अंतरिक्ष यात्रा का काला दिन, इसी दिन हुई थी कल्पना चावला की मौत
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाएं
जेईई मेन 2023 परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करते समय निम्न वस्तुओं को अपने साथ ले जा सकते हैं-
-जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड
-वैध फोटो पहचान पत्र
-आवेदन पत्र में अपलोड की गई पासपोर्ट आकार की तस्वीर
-बॉलपॉइंट पेन
-मास्क, हैंड सैनिटाइजर व्यक्तिगत पानी की बोतल
-प्रमाण पत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं