विज्ञापन
4 years ago

JEE Advanced 2022 Result Update: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे) ने आज, 11 सितंबर को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस 2022 रिजल्ट) का परिणाम घोषित कर दिया है. शेड्यूल के अनुसार, जेईई एडवांस 2022 का परिणाम (JEE Advanced Result 2022) 10 बजे घोषित किया गया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट (JEE Advanced 2022 Result) के साथ ही जेईई एडवांस 2022 (JEE Advanced 2022) आंसर की भी जारी की गई है. लेटेस्ट अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें. 

उम्मीदवार लॉग-इन क्रेडेंशियल- एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड का उपयोग करके जेईई एडवांस 2022 फाइनल आंसर की भी देख सकते हैं. 28 अगस्त को आयोजित जेईई एडवांस 2022 परीक्षा में 1.56 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे.

JEE Advanced Result 2022 : स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें

  • जेईई एडवांस 2022 रिजल्ट देखने की ऑफिशियल वेबसाइट - jeeadv.ac.in पर जाएं
  • जेईई एडवांस रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें
  • जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल डालें
  • सबमिट पर क्लिक करें
  • जेईई एडवांस 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
  • भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें.

जेईई एडवांस 2022 (JEE Advanced 2022) में योग्य उम्मीदवार 12 सितंबर को आयोजित होने वाली संयुक्त सीट आवंटन (जोसा) काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. उम्मीदवार फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड विकल्पों का चयन करके आवंटन परिणाम की पुष्टि कर सकते हैं.

JEE Advanced 2022 Result Update: जेईई एडवांस परीक्षा रिजल्ट जारी, कटऑफ टॉपर्स लिस्ट चेक करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
JEE Advanced, JEE Advanced 2022 Result, JEE Advanced Result, JEE Advanced Result News, Education News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com