BSEB Inter OFSS Spot Registration 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली (OFSS) इंटर स्पॉट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. बीएसईबी ओएफएसएस कक्षा 12वीं प्रवेश (BSEB OFSS class 12th admission) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सोमवार यानी 10 अक्टूबर से शुरू हुई है, जो 15 अक्टूबर तक चलेगी. बिहार बोर्ड (Bihar Board) ने बीएसईबी इंटर ओएफएसएस स्पॉट रजिस्ट्रेशन के शुरू होने की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से साझा की है. इसमें कहा गया कि शैक्षणिक सत्र 2022-24 के लिए इंटरमीडिएट कक्षा में OFSS के माध्यम से राज्य के शिक्षण संस्थानों में स्पॉट नामांकन अब 10 अक्टूबर 2022 से 15 अक्टूबर 2022 तक किया जा सकेगा.
#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/Yp88BUDlCw
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) October 10, 2022
ये छात्र ले सकते हैं भाग
बिहार बोर्ड ने कहा कि बिहार इंटर ओएफएसएस स्पॉट रजिस्ट्रेशन (Bihar Inter OFSS spot registration) प्रक्रिया में वे ही छात्र भाग ले सकते हैं, जिनका चयन तृतीय चयन सूची में नहीं हुआ है. इसके अलावा वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अभी तक OFSS के माध्यम से आवेदन नहीं किया है. साथ ही वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने OFSS में चयन होने के बाद भी नामांकन नहीं लिया है. नामांकन के बाद संबंधित संमस्थानों द्वारा 16 अक्टूबर तक नामांकित छात्रों की सूची ओएफएसएस पोर्टल ofssbihar.in पर अपलोड की जाएगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
IIT JAM 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो हो जाएगी बंद, जल्दी करें अप्लाई
आवेदन शुल्क
बिहार बोर्ड इंटर ओएफएसएस स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को शुल्क भी देना होगा. छात्रों को 350 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा. इस बीच बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है. बोर्ड परीक्षा के लिए अब 15 अक्टूबर 2022 तक आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है.
BSEB Inter OFSS Spot Registration 2022: रजिस्ट्रेशन के लिए फॉलो करें ये स्टेप
1.सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- ofssbihar.in पर जाएं.
2.इसके बाद OFSS स्पॉट रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
3.फिर वास्तविक निर्देश और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
4.अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें.
5.अंत में सबमिट फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट लें.
Bihar DElEd Result 2022: बिहार डीएलएड के नतीजे इस दिन हो सकते हैं जारी, अपडेट देखें
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : नहीं रहे मुलायम सिंह, समाजवादी राजनीति के एक युग का अंत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं