विज्ञापन
3 years ago
नई दिल्ली:

JAC 12th Arts, Commerce Result 2023 Live: झारखंड बोर्ड जैक इंटरमीडिएट आर्ट्स और जैक इंटरमीडिएट कॉमर्स का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है. झारखंड बोर्ड ने जैक 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज दोपहर 3: 30 बजे जारी किया है. झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. लड़कियां इस परीक्षा में टॉप पर रही हैं. जैक इंटर आर्ट्स में 8वें स्थान पर त्र लड़कियां रही हैं. झारखंड बोर्ड की कक्षा 12वीं आर्ट्स की परीक्षा में धनबाद की कशिश परवीन ने टॉप किया है जबकि कॉमर्स की टॉपर श्रृष्टि कुमारी हैं. जेएसी 12वीं आर्ट्स की टॉपर परवीन ने बोर्ड परीक्षा में 500 में से 469 अंक हासिल किए हैं. जबकि जेएसी आर्ट्स 2023 कक्षा 12 वीं की टॉपर के बाद दीक्षा साहू 465 अंकों के साथ और रांची के सुधांशु कुमार 464 अंकों के साथ हैं. पास प्रतिशत की बात की जाए तो जैक 12वीं कॉमर्स का कुल पास प्रतिशत 88.6% है, जबकि आर्ट्स का पास प्रतिशत 95.9% रहा है.  

बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अधिकारियों द्वारा झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट की तारीख और समय की पुष्टि की गई है. इसके मुताबिक जैक 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट दोपहर 3: 30 बजे जारी किया जाना था. रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. 

JEE Advanced 2023: 15 हजार से नीचे रैंक होने पर छात्रों को इन IITs में मिल सकता है दाखिला, जानें कट-ऑफ

जिन छात्रों ने झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं कॉमर्स और झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा दी है, वे अपना बोर्ड रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से चेक कर सकते हैं.

JAC 12th Result 2023 Live: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए हो जाएं तैयार

झारखंड जेएसी 12वीं रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें |  How to check JAC class 12th Result 2023

  • स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं.
  • होमपेज पर “Results of Annual Intermediate Arts Examination - 2023” और “Results of Annual Intermediate Commerce Examination - 2023” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 और जैक 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • अब स्टूडेंट जैक 12वीं रिजल्ट को चेक कर डाउनलोड कर लें.

JNV Class 6 Result 2023: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 रिजल्ट की लेटेस्ट खबर, जानिए संभावित तारीख

Jharkhand Board 12th Arts, Commerce Result 2023 Live 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
JAC 12th Result 2023, JAC 12th Arts, Commerce Result 2023, JAC Board Result 2023
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com