विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2018

IIM बोधगया ने 24 लाख रुपये के पैकेज के साथ बनाया 100 फीसदी प्लेसमेंट का रिकॉर्ड

IIM बोधगया ने 100 फीसदी प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बनाया है. यहां स्टूडेंट सबसे ज्यादा 24 लाख रुपये का पैकेज मिला है.

IIM बोधगया ने 24 लाख रुपये के पैकेज के साथ बनाया 100 फीसदी प्लेसमेंट का रिकॉर्ड
प्रतीकात्मक चित्र
  • IIM बोधगया ने 100 फीसदी प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बनाया है.
  • संस्थान में 24 लाख रुपये तक का पैकेज स्टूडेंट्स को मिला है.
  • ये संस्थान बिहार के गया जिले के बोधगया में स्थित है.
नई दिल्ली: बिहार के गया जिले के बोधगया स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) ने सबसे ज्यादा 24 लाख रुपये के पैकेज तक के साथ 100 फीसदी प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बनाया है. बोधगया आईआईएम की निदेशक विनीता सहाय ने संस्थान के 2016-18 के शैक्षणिक सत्र में 100 फीसदी नियुक्ति की पुष्टि करते हुए कहा, 'संस्थान की सफलता ग्राफ हमारी उम्मीदों के अनुरूप है, लेकिन अगले सत्र में हम और अधिक से अधिक पैकेज सुनिश्चित करने के प्रयास में लगे हुए हैं.

Jio Institute को उत्कृष्ट संस्थान का दर्जा दिए जाने पर सरकार ने दी सफाई, जानिए 5 बड़ी बातें

बोधगया IIM के 2016-18 के दूसरे सत्र में कुल 42 स्टूडेंट्स को नामांकित किया गया था, जिनमें से पांच कैंपस सिलेक्शन से बाहर निकल गए थे, जबकि 37 स्टूडेंट्स आईटीसी, एनटीपीसी सहित अन्य बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट की स्पॉट परीक्षा के लिए चुने गए थे. 2015-16 के शुरुआती शैक्षणिक सत्र में केवल 30 स्टूडेंट्स के नामांकन के साथ बोध गया आईआईएम की शुरुआत हुई थी.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्विद्यालय का सौर ऊर्जा संस्‍थान से करार

सहाय ने बताया कि अमेरिका के हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के साथ हमारी विश्व स्तरीय अकादमिक आधारभूत संरचना और अकादमिक सहयोग से कई बड़ी भारतीय कंपनियां हमारी ओर आकर्षित हो रही हैं. इसके अलावा हमारे स्टूडेंट स्वास्थ्य, शिक्षा और कल्याण सहित अन्य क्षेत्रों में भी शामिल हो पाए हैं. अगले साल हमारे प्लेसमेंट ग्राफ में और सुधार होगा.

VIDEO: देश के उत्कृष्ट संस्थानों की लिस्ट में 'जियो' के नाम पर सवाल
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Bodhgaya, 100 Percent Placement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com