विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2017

इग्नू की प्रवेश परीक्षा 24 सितंबर को, जानिए किन बातों का रखें ख्याल

सभी पात्र अभ्यर्थियों को एसएमएस द्वारा सूचित किया गया है कि वे अपना प्रवेशपत्र इग्नू की वेबसाइट से डाउनलोड कर लें.

Also Read in
इग्नू की प्रवेश परीक्षा 24 सितंबर को, जानिए किन बातों का रखें ख्याल
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के मैनेजमेंट, बीएड, एमबीए एवं बीएससी (नर्सिग) कार्यक्रमों में जनवरी, 2018 में शुरू होने वाले सत्र में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाएं 24 सितंबर को आयोजित की जाएंगी.

उत्तर प्रदेश में ये परीक्षाएं लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र के अधीनस्थ इग्नू अध्ययन लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कालेज (केंद्र 2720) में आयोजित की जाएंगी. इस प्रवेश परीक्षा में इग्नू के लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत 766 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं.

क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने बताया कि मैनेजमेंट, बीएड एवं बीएससी नर्सिग प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी, जिसमें बीएड प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और बीएससी (नर्सिग) प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Bihar TET Result 2017: जारी हुए परिणाम, जानें कैसे करें चेक

उन्होंने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को एसएमएस द्वारा सूचित किया गया है कि वे अपना प्रवेशपत्र इग्नू की वेबसाइट से डाउनलोड कर लें. बीएड और बीएससी (नर्सिग) प्रवेश परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र पर अपना नवीनतम फोटो चिपकाकर किसी राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कराना होगा. 

करियर की और खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IGNOU, IGNOU Admission, IGNOU Exam, IGNOU Entrance Test, Ignou Entrance Exam 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com