ICSI CSEET 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रिटेरी ऑफ इंडिया (Institute of Company Secretaries of India) आज, 3 मई 2022 को कंपनी सेक्रिटेरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेस टेस्ट (Company Secretary Executive Entrance Test) 2022 मॉक टेस्ट आयोजित करेगा. उम्मीदवार आईसीएसआई (ICSI) मॉक टेस्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट- icsi.edu पर जाएं. सीएसईईटी 2022(CSEET 2022) मॉक टेस्ट में शामिल होने के लिए, उम्मीदवारों को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले लॉग इन करना होगा. आईसीएसआई सीएसईईटी (ICSI CSEET) मॉक टेस्ट 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें ः ICSI CSEET 2022: कंपनी सेक्रेटरीज की परीक्षा 7 मई को, आईसीएसआई ने जारी किया महत्वपूर्ण निर्देश
उम्मीदवारों को रिमोट प्रॉक्टरिंग प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए, संस्थान ने 3 मई, 2022 को 2 घंटे की अवधि के लिए एक मॉक टेस्ट आयोजित करने का निर्णय लिया है. मॉक टेस्ट में उपस्थित होना उम्मीदवारों के लिए इसके महत्व और उपयोगिता को देखते हुए अनिवार्य है. आईसीएसआई ने एक बयान में कहा, यह उम्मीदवारों के हित में है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
3 मई, 2022 को आयोजित होने वाले मॉक टेस्ट के बैच समय, यूजर आईडी और पासवर्ड के बारे में उम्मीदवारों को अलग से ई-मेल/एसएमएस द्वारा सूचित किया गया है. उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने लैपटॉप/डेस्कटॉप में अग्रिम रूप से सुरक्षित परीक्षा ब्राउज़र (एसईबी) डाउनलोड करना होगा, जिससे वे मॉक टेस्ट/सीएसईईटी में शामिल होंगे.
आईसीएसआई सीएसईईटी (ICSI CSEET) मई 2022 परीक्षा 7 मई को रिमोट प्रॉक्टेड मोड के माध्यम से आयोजित करेगा. सीएसईईटी 2022 ( CSEET 2022) एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट- icsi.edu पर पहले ही जारी किया जा चुका है. उम्मीदवार अपने सीएसईईटी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके अपने आईसीएसआई सीएसईईटी हॉल टिकट 2022 डाउनलोड कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं