ICAI CA Exams 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) कल, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए आवेदन विंडो को ओपन कर देगा.जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर 6 मई से पहले आवेदन कर सकते हैं.
संस्थान ने कहा कि यह छात्रों के लिए ICAI CA मई परीक्षा के लिए आवेदन करने का आखिरी अवसर होगा. इस अवधि के दौरान परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को 600 रुपये लेट फीस देना होगा.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आवेदन विंडो CA फाइनल, इंटरमीडिएट (IPC), इंटरमीडिएट, पोस्ट योग्यता कोर्सेज - इंश्योरेंस और रिस्क मैनेजमेंट(IRM), टेक्निकल एग्जामिनेशन, इंटरनेशनल टेक्शन - असेसमेंट टेस्ट (INTT - AT) सहित परीक्षाओं के लिए फिर से खुल जाएगी.
कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर, ICAI ने CA इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा को मई 2021 के लिए स्थगित कर दिया है. संस्थान ने कहा, CA इंटर की परीक्षा 22 मई से शुरू होने वाली थी और CA की फाइनल परीक्षा 21 मई से शुरू होने वाली थी. नई परीक्षा की तारीखें परीक्षा शुरू होने से कम से कम 25 दिन पहले घोषणा की जाएगी.
CA Intermediate, Final Exams: कैसे करें आवेदन
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org पर जाएं.
स्टेप 2- " CA portal" पर क्लिक कर मांगी गई जानकारी भरें.
स्टेप 3- अब ऑनलाइन फीस सबमिट कर लें.
स्टेप 4- फॉर्म सबमिट कर लें.
स्टेप 5- अब इसे डाउनलोड कर लें.
स्टेप 6- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं