विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2017

हिमाचल प्रदेश SOS की 12वीं अनुपूरक परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित

जो विद्यार्थी अपने परिणाम की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं उनके लिए भी विकल्प मौजूद है. इसके लिए उन्हें आवेदन शुल्क के साथ ऑनलाइन अपना आवेदन करना होगा.

Also Read in
हिमाचल प्रदेश SOS की 12वीं अनुपूरक परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित
राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) का 12वीं अनुपूरक परीक्षा परिणाम हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से घोषित कर दिया गया है. यह सप्लीमेंट्री परीक्षा सितंबर 2017 में आयोजित की गई थी. जारी किए गए परिणाम कुल 13,984 परीक्षार्थियों के हैं. जिन्होंने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था. बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, इनमें 5,797 विद्यार्थी इस परीक्षा में पास हुए हैं. इसके अलावा 4,536 परीक्षार्थियों का परिणाम री-अपीयर रहा. टोटल पासिंग पर्सेंटेज 41.45 रहा. 

दोबारा करवा सकते हैं जांच
जो विद्यार्थी अपने परिणाम की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं उनके लिए भी विकल्प मौजूद है. इसके लिए उन्हें आवेदन शुल्क के साथ ऑनलाइन अपना आवेदन करना होगा. इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर है. इसके लिए किसी भी तरह के ऑफलाइन आवेदन को बोर्ड की तरफ से रद्द कर दिया जाएगा. 

आवेदन की अंतिम तिथि
जिन छात्रों ने इस परीक्षा को पास नहीं किया है, वे 2018 की एसओएस परीक्षा के लिए बिना लेट फीस 28 नवंबर तक और 250 की लेट फीस के साथ 13 दिसंबर तक, 500 रुपये की लेट फीस के साथ 30 दिसंबर तक अपना आवेदन कर सकते हैं.
 
पुन: पंजीकरण
इसके अलावा जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा देने की पांच वर्ष की समय अवधि समाप्त हो चुकी है व परीक्षा परिणाम अनुतीर्ण घोषित हुआ है, वे भी मार्च, 2018 की एसओएस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऐसे परीक्षार्थी अपने स्टडी सेंटर के माध्यम से पुन: पंजीकरण करवा सकते हैं. 

इससे पहले बोर्ड की तरफ से मार्च 2017 में आयोजित होने वाली परीक्षा का रिजल्ट मई 2017 में जारी किया गया था. जिसमें कुल 15003 छात्रों ने परीक्षा दी थी. परीक्षा परिणाम में कुल 3970 उम्मीदवार ही पास घोषित हुए थे. 
 
करियर की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Result, HPBOSE Class 12 Supplementary Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com