विज्ञापन
This Article is From May 10, 2018

खुशखबरी! लड़कियों के लिए 31 सरकारी कॉलेज शुरू करेगी हरियाणा सरकार

जब तक नए कॉलेजों का निर्माण पूरा नहीं होता है तब तक सभी 31 कॉलेज सरकारी स्कूलों या खाली इमारत से संचालित किए जाएंगे.

खुशखबरी! लड़कियों के लिए 31 सरकारी कॉलेज शुरू करेगी हरियाणा सरकार
हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा
  • हरियाणा में लड़कियों के लिए 31 नए कॉलेज खोले जाएंगे
  • इस बात का ऐलान शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने किया
  • जब तक नए कॉलेज नहीं खुल जाते तब तक सरकारी स्‍कूलों में कॉलेज चलेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने जुलाई से लड़कियों के लिए 31 सरकारी कॉलेज शुरू करने का फैसला लिया है. शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने यह जानकारी दी है. मंत्री ने एक समारोह में यह बात कही.

UPSC टॉपर्स में हरियाणा नंबर वन

शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि जब तक नए कॉलेजों का निर्माण पूरा नहीं होता है तब तक सभी 31 कॉलेज जुलाई 2018 से सरकारी स्कूलों या अन्य संगठनों की खाली इमारत से संचालित किए जाएंगे.

शर्मा ने बताया , 'जब तब कॉलेज इमारतों का निर्माण पूरा नहीं होता है तब तक ये कॉलेज सरकारी स्कूलों या दूसरे संस्थानों की खाली इमारतों में चलाए जाएंगे ताकि लड़कियों को शिक्षा के लिए दूर स्थानों तक यात्रा ना करना पड़े.' 

शर्मा ने बताया कि सरकार राज्य में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com