विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2021

कोरोना का कहर: असम का स्कूल 7 दिन के लिए सील, परिसर को 'कंटेनमेंट ज़ोन' किया गया घोषित

गुवाहाटी स्थित डॉन बॉस्को स्कूल के एक अध्यापक के परिवार के सदस्य और एक अन्य अध्यापक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूल को रविवार से सात दिन के लिए सील कर दिया गया.

कोरोना का कहर: असम का स्कूल 7 दिन के लिए सील, परिसर को 'कंटेनमेंट ज़ोन' किया गया घोषित
कोरोनावायरस के चलते असम का स्कूल 7 दिन के लिए सील हो गया है.
नई दिल्ली:

गुवाहाटी स्थित डॉन बॉस्को स्कूल के एक अध्यापक के परिवार के सदस्य और एक अन्य अध्यापक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूल को रविवार से सात दिन के लिए सील कर दिया गया. सूत्रों ने बताया कि दोनों शिक्षक प्राधिकारियों को यह सूचित किए बिना कक्षाओं में पढ़ाने जा रहे थे कि वे संक्रमित हैं या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं.

 कामरूप मेट्रोपोलिटन उपायुक्त विश्वजीत पेगु ने संपूर्ण स्कूल परिसर को 27 फरवरी तक ‘निरुद्ध क्षेत्र' घोषित किया है, ताकि अन्य अध्यापकों एवं छात्रों में संक्रमण फैलने से रोका जा सके. आदेश में कहा गया है कि स्कूल के सभी शिक्षकों को कोविड-19 संबंधी जांच के लिए सोमवार को स्कूल आने का निर्देश दिया गया है.

इस बीच, असम सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आ रही गिरावट के कारण हवाईअड्डों और रेलवे स्टेशनों पर एक मार्च से कोविड-19 की जांच की अनिवार्यता समाप्त कर दी है. असम में संक्रमण के कुल 2.17 लाख मामले सामने आ चुके हैं और 1,091 लोगों की मौत हो चुकी है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Assam School, Assam School Sealed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com