DU Admissions 2020: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के सेंट स्टीफेंस कॉलेज (St Stephen's College) ने पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट ststephens.edu पर एप्लिकेशन फॉर्म जारी कर दिए हैं. पंजीकृत उम्मीदवार और दिल्ली विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट या एंट्रेंस परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए सेंट स्टीफंस कॉलेज 2020 का एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं. इस साल कोरोनावायरस के चलते सेंट स्टीफंस कॉलेज में एडमिशन पूरी तरह से ऑनलाइन किए जाएंगे.
आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है, "एडमिशन और रजिस्ट्रेशन के समय सेंट स्टीफेंस कॉलेज सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के एप्लिकेशन स्वीकार करेगा, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट और एंट्रेंस परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट हुए हैं."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बता दें कि इससे पहले सेंट स्टीफंस कॉलेज विभिन्न अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए 15 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर चुका है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज में अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन लेने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अंतिम तारीख से पहले एडमिशन फॉर्म जमा करना होगा. सभी उम्मीदवारों के लिए डीयू रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ सेंट स्टीफंस कॉलेज के आधिकारिक ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म के साथ पंजीकरण करना अनिवार्य होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं