विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2020

DU Admissions 2020: स्पेशल ड्राइव कट ऑफ लिस्ट जारी, गार्गी में हो रहे हैं साइंस कोर्सेज में दाखिले

गार्गी कॉलेज में अभी भी बीएससी ऑनर्स बॉटनी में ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 80.33 प्रतिशत और बीएससी ऑनर्स केमिस्ट्री में 89.66 प्रतिशत पर प्रवेश जारी है. हंसराज कॉलेज में बीएससी ऑनर्स बॉटनी में ओबीसी वर्ग के लिए 86% और एससी में 83% पर हैं.

DU Admissions 2020: स्पेशल ड्राइव कट ऑफ लिस्ट जारी, गार्गी में हो रहे हैं साइंस कोर्सेज में दाखिले
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

DU Admissions 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग सहित आरक्षित (EWS), पर्सन्स विद डिसएबिलिटी (PWD), कश्मीरी माइग्रेंट्स (KM) और माइनॉरिटी (सिख) वर्गों के लिए आर्ट्स और कॉमर्स कोर्सेज के लिए अपनी स्पेशल ड्राइव कट-ऑफ लिस्ट 2020 जारी की है.

गार्गी, हंसराज और किरोड़ी मल सहित प्रमुख कॉलेज बीएससी ऑनर्स केमिस्ट्री, बॉटनी और गणित सहित कोर्सेज में सीटें प्रदान कर रहे हैं.  यहां साइंस कोर्सेज के लिए पूरी स्पेशल ड्राइव कट-ऑफ लिस्ट देखें.

गार्गी कॉलेज में अभी भी बीएससी ऑनर्स बॉटनी में ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 80.33 प्रतिशत और बीएससी ऑनर्स केमिस्ट्री में 89.66 प्रतिशत पर प्रवेश जारी है. हंसराज कॉलेज में बीएससी ऑनर्स बॉटनी में ओबीसी वर्ग के लिए 86%  कट ऑफ और एससी में 83%  कट ऑफ है.

किरोड़ीमल कॉलेज बीएससी ऑनर्स स्टैटिस्टिक्स में ओबीसी में 93.75%, बीएससी केमिस्ट्री में 90.33 प्रतिशत और बीएससी गणित में 94.75% पर प्रवेश दे रहा है. इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक DU वेबसाइट du.ac.in की जांच कर सकते हैं.  (स्पेशल कटऑफ की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें)

लेखक के बारे में
img
प्रियंका शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DU Admissions 2020: Seats Open In Science At Gargi, Hansraj Under Special Drive Cut-Off List, Seats Open, Science, Gargi, Hansraj, Special Drive Cut-Off List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com