विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2017

Nursery Admission: आज से शुरू हुआ नर्सरी दाखिला, पढ़ें कैसे कर सकते हैं आवेदन

अभिभावक 17 जनवरी तक आवेदन फॉर्म ले और उसे संबंधित स्कूल में जमा करा सकते हैं.

Also Read in
Nursery Admission: आज से शुरू हुआ नर्सरी दाखिला, पढ़ें कैसे कर सकते हैं आवेदन
नर्सरी एडमिशन की फाइल फोटो
  • अपने आसपास के स्कूल से फॉर्म ले सकते हैं अभिभावक
  • गाइडलाइंस पढ़ने के लिए डीओई की वेबसाइट भी देख सकते हैं
  • पहली बार नहीं होगी अपर एज लिमिट
नई दिल्ली: नर्सरी एडमिशन (Nursery Admission) की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है. डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन (डीओई) ने इस बार दाखिले को लेकर कुछ अहम बदलाव किए गए हैं. पहली बार नर्सरी दाखिले में बच्चों के लिए अपर एज लिमिट तय नहीं की गई है. इस प्रक्रिया के तहत अभिभावक 27 दिसंबर से 17 जनवरी तक आवेदन फॉर्म ले और उसे संबंधित स्कूल में जमा करा सकते हैं. डीओई ने इस साल नर्सरी, केजी और क्लास वन में दाखिले लेने जा रहे बच्चों की 31 मार्च 2018 तक लोअर एज लिमिट तीन, चार और पांच साल तय की है. गौरतलब है कि 2015 में दिल्ली सरकार ने नर्सरी दाखिले के तहत बच्चों की अपर एज लिमिट को हटाने की बात कही थी.

यह भी पढ़ें: नए बदलाव के साथ कल से शुरू होने जा रहे हैं नर्सरी दाखिले

डीओई ने सभी निजी स्कूलों को दाखिले के लिए अपने स्तर पर क्राइटेरिया तय करने की आजादी दी है. डीओई के अनुसार सभी स्कूल को अपने क्राइटेरिया को विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड करना होगा. इस प्रक्रिया के तहत 15 फरवरी को दाखिले के लिए चुने गए छात्रों की पहली सूची जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने घोषित किए नर्सरी, केजी, फर्स्ट क्लास के रिजल्ट

ऑनलाइन व ऑफलाइन मिलेंगे फॉर्म
इस बार अभिभावकों को आवेदन फॉर्म लेने के लिए स्कूल के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. ज्यादातर स्कूल आवेदन फॉर्म ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी उपलब्ध करा रहे हैं.

VIDEO: स्कूलों में नहीं चलेगा यह नियम


अभिभावकों को चाहिए कि वह पहले स्कूल की वेबसाइट पर जांच लें कि क्या वहां फॉर्म उपलब्ध है या नहीं. इसके बाद जरूरत हो तभी स्कूल जाएं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Nursery School Admission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com