Delhi Nursery Admission 2022: दिल्ली में नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया के तहत (Delhi Nursery Admission 2022) पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. पहली मेरिट लिस्ट में जिन बच्चों का नाम आया है, उनके लिए एडमिशन की अंतिम तिथि 12 फरवरी है. जिन भी अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए नर्सरी कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन किया है, वो स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहली मेरिट लिस्ट ( Delhi Nursery Admission 2022 First Merit List) देख सकते हैं.
अगर पहली लिस्ट में नाम नहीं है तो परेशान मत हों, जल्द ही अगली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. नर्सरी एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट 21 फरवरी को जारी की जाएगी. दूसरी मेरिट लिस्ट के बच्चों को 22 फरवरी से 28 फरवरी तक एडमिशन ले लेना होगा जबकि तीसरी मेरिट लिस्ट के अंतर्गत 16 मार्च से एडमिशन शुरू होंगे. 31 मार्च तक नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
दिल्ली के 1,800 से अधिक स्कूलों में नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू हो गई है, जिससे उन माता-पिता को बड़ी राहत मिली है, जो अपने नन्हें-मुन्ने के एडमिशन के लिए दो महीने से अधिक समय से अधिसूचना का इंतजार कर रहे थें. नर्सरी एडमिशन की पहली लिस्ट जारी होने पर शिक्षा निदेशालय (DoE) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "चयनित बच्चों की पहली लिस्ट आज प्रदर्शित कर दी गई है और इसके बाद 21 फरवरी को दूसरी लिस्ट और अगर होगा तो 15 मार्च को एडमिशन के लिए तीसरी लिस्ट जारी होगी.पूरी प्रवेश प्रक्रिया 31 मार्च को समाप्त होगी."
शिक्षा निदेशालय (DoE) ने यह भी निर्देश दिया है कि प्रवेश स्तर पर सीटों की संख्या पिछले तीन शैक्षणिक वर्षों 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के दौरान प्रवेश स्तर की कक्षाओं में सीटों की उच्चतम संख्या से कम नहीं होगी. मानदंडों के अनुसार, सभी निजी गैर-मान्यता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूल प्री-स्कूल, प्री-प्राइमरी और कक्षा- I स्तर में बच्चों को ईडब्ल्यूएस या डीजी श्रेणी के छात्रों और विकलांग बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करेंगे. संबंधित उप निदेशक (जिला) की अध्यक्षता में प्रत्येक जिले में एक निगरानी समिति का गठन किया गया है.
इन डॉक्यूमेंट्स को रखें तैयार (Keep these documents ready)
1.बच्चे और माता/पिता/अभिभावक का पासपोर्ट साइज फोटो
2.परिवार की तस्वीर (माता, पिता और बच्चे)
3.निवास प्रमाण पत्र
4.बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
5.बच्चे का आधार कार्ड
ये भी पढ़ें ः Delhi Nursery Admission 2022: नर्सरी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट आज होगी जारी, जानें आगे की प्रक्रिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं