दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) द्वारा आयोजित दिल्ली जुडिशल सर्विस एग्जाम (Delhi judicial services exam) 2018 में शिप्रा को ने पहली रैंक हासिल की है. देश भर में जुडिशल सर्विसेज के लिए होने वाली परीक्षाओं में दिल्ली जुडिशल सर्विस एग्जाम सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है. जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल से लॉ ग्रेजुएट शिप्रा के पिता आईएएस अफसर हैं. एनडीटीवी से बातचीत में शिप्रा ने बताया कि वो हमेशा से जुडिशल सर्विसेज में जाना चाहतीं थीं और उन्होंने बस उसी के लिए खुद को तैयार किया. वह बताती हैं कि उन्होंने लगातार तीन सालों तक इस परीक्षा की तैयारी करती रहीं क्योंकि कई राज्यों मे न्यायिक सेवा परीक्षा का आयोजन नहीं हो रहा था.
ये है 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट, खोला सफलता का राज
दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम के सिलेबस को शिप्रा ने अपनी तैयारी के दौरान कई बार दोहराया और उन्हें लगता है कि भले ही आपको ये बोरिंग लगे पर सफलता के लिए ये बहुत जरूरी है. "बेयर एक्ट्स' की समझ और भाषा पर पकड़ को शिप्रा इस परीक्षा के लिए काफी अहम मानतीं हैं. शिप्रा का कहना है कि अगर भाषा पर आपका अच्छा कमांड है तो परीक्षा में आपके उत्तर बाकि लोगों से अलग दिखेंगे और वही आपको बाकी छात्रों से अलग करेगा.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम

CBSE 10th Result 2018: टॉपर्स ने बताया सफलता का राज, करते थे ऐसा
बता दें इस परीक्षा के तीन चरण होते हैं, प्री, मेंस और इंटरव्यू. प्री में अधिकतर सवाल 'बेयर एक्ट्स' से पूछे जाते हैं, जबकि मेंस में आपकी विश्लेषण की क्षमता और भाषा पर आपकी पकड़ की परीक्षा ली जाती है. मेंस परीक्षा में 'बेयर एक्ट्स' ले जाने की अनुमति होती है. इसमें आईपीसी, सीआरपीसी, एविडेंस एक्ट, सीपीसी पर आपको खास ध्यान देना चाहिए और साथ ही कानूनी मुद्दों से जुड़े करंट अफेयर्स पर भी काफी ध्यान देना चाहिए. भारतीय न्यायपालिका में भी बाकी दूसरे प्रोफेशन की तरह महिलाओं की काफी कमी है चाहे वो वकील हों या जज, चाहे वो निचली अदालत हों या ऊपरी अदालत, पर शिप्रा कई युवाओं और ख़ास कर लड़कियों को जुडिशल सर्विसेज में जाने को प्रेरित कर सकतीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं